×

कांग्रेस का प्रशिक्षण कार्यक्रम: सोनिया-प्रियंका ने वर्कर्स को दिये ये टिप्स

भुएमऊ गेस्ट हाउस में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस वर्कर्स की ट्रेनिंग चल रही है। जिसमें स्वयं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रायबरेली सांसद सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सब से रूबरू हो रही हैं।

SK Gautam
Published on: 23 Jan 2020 9:16 AM GMT
कांग्रेस का प्रशिक्षण कार्यक्रम: सोनिया-प्रियंका ने वर्कर्स को दिये ये टिप्स
X

रायबरेली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां के भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी वर्कर्स की ट्रेनिंग चल रही है। साथ ही इन दोनो बड़े नेताओं की मैराथन बैठक का दौर शुरू है। ट्रेनिंग में आए वर्कर्स की माने तो कांग्रेस का ये ट्रेनिंग कैम्प देश और प्रदेश में बीजेपी को घेरने के लिए व्यापक तौर पर चल रहा है।

बुधवार से भुएमऊ गेस्ट हाउस में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस वर्कर्स की ट्रेनिंग चल रही है। जिसमें स्वयं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रायबरेली सांसद सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सब से रूबरू हो रही हैं। दोनो बड़े नेताओं से बुधवार देर रात मिलकर गेस्ट हाउस से बाहर निकले महानगर बरेली के कांग्रेस महामंत्री राज शर्मा ने बताया कि हम लोगों का ट्रेनिंग कोर्स चल रहा था।

ये भी देखें : अयोध्या से चलकर संविधान बचाओ साइकिल रैली पहुंची सपा कार्यालय, देखें तस्वीरें

महामंत्री राज शर्मा ने कहा कि लोगों को बताया गया कि इस देश को बचाने के लिए अपनी कार्यशैली को किस तरह से क्रियान्वित करना है। हम लोगों को बताया गया कि अब ये सत्ता राज नेताओं की नही चल रही, किसी पार्टी की नही चल रही ये गुंडो की सरकार चल रही। हमें ये बताया गया कि गुंडो से निपटने के लिए बहुत से हथकंडे अपनाने होंगे।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने बताया कि आज देश की जनता, प्रदेश की जनता और गरीब, जिसके नाम पर केंद्र और राज्य की सरकार आई थी आज उन्हीं की ये रोजी-रोटी छीन रही है।

मैंने सोनिया गांधी को बताया कि समूह में जो गरीब महिलाएं काम करती थी, जो स्कूलों में स्वेटर बुनकर बांटा करती थी आज योगी ये कार्य निजी संस्था को दे रही है। इससे गरीब महिलाओं के घर में भुखमरी हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से आए जिला आरटीआई चेयरमैन हाजी मोहम्मद जमा खां ने बताया हमे निर्देश मिला है कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। हर जाति-धर्म के लोगों को कांग्रेस में शामिल करे। निर्देश हुआ है के 2022 में होने वाले आम चुनाव में पार्टी भारी मतों से जीत कर सरकार बना सके।

ये भी देखें : करोड़ों की मस्जिदें: बहुत धनी हैं ये, खूबसूरत तस्वीरें देख हो जायेंगे हैरान

बता दें कि भुएमऊ गेस्ट हाउस में 20 जनवरी से कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शुरूआती दो दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए कांग्रेसियों को प्रशिक्षण दिया गया। कल से इसमें प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी भी पहुंची हैं। इन दोनो नेताओं से मिलकर गेस्ट हाउस से बाहर निकले कांग्रेस पदाधिकारियों में काफी उत्साह है। पार्टी वर्कर्स नारा लगा रहे 'प्रियंका तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। प्रियंका नहीं यह आंधी है दूसरी इंदिरा गांधी है।'

SK Gautam

SK Gautam

Next Story