×

भाजपा के लोगों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएगी कांग्रेस: प्रमोद तिवारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर प्रवासी गरीब मजदूरों को तकनीकी आधार पर प्रताड़ित करने और इस महामारी के दौरान घृणित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मजदूर व गरीब विरोधी करार दिया कहा है।

Aditya Mishra
Published on: 19 May 2020 11:58 AM GMT
भाजपा के लोगों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएगी कांग्रेस: प्रमोद तिवारी
X

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर प्रवासी गरीब मजदूरों को तकनीकी आधार पर प्रताड़ित करने और इस महामारी के दौरान घृणित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मजदूर व गरीब विरोधी करार दिया कहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों द्वारा कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है ऐसे में कांग्रेस पार्टी उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करायेगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की हैं कि सभी राजनीतिक परहेजों को दूर करते हुए एक दूसरे के साथ सकारात्मक, सेवा भाव से जनता की सहायता करने का मौका दें।

औरैया हादसे का कांग्रेस से कनेक्शन, सीएम योगी ने दिया आरोपों पर तगड़ा जवाब

कांग्रेस की मंशा मजदूरों को लेकर पूरी तरह साफ

प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस की मंशा मजदूरों को लेकर पूरी तरह साफ है। कई राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को ट्रेनों से उनके घरों तक पहुंचाने के लिए श्रमिकों के टिकट की व्यवस्था कांग्रेस ने कराई है और करा रही है।

यूपी के बार्डर पर लाखों की संख्या में श्रमिक अपने घरों को आना चाहते हैं जिसके लिए कांग्रेस ने 1000 बसों की व्यवस्था कराई है जिसे प्रदेश की योगी सरकार तकनीकी तौर पर उलझाकर चलाने की अनुमति नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 16 मई को पत्र लिखकर 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगीं थीं। उस पत्र को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा‘ मोना’ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र ले जाकर दिया।

जिस पर दो दिन बाद सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह को पत्र भेजकर 1000 बसों का विवरण, फिटनेस, चालक व परिचालक के नामों की सूची मांगी। जिसे कांग्रेस ने तत्काल उपलब्ध करा दिया।

कांग्रेस का बड़ा ऐलान: मजदूरों के लिए खुद उठाएगी खर्चा, मांगी अनुमति

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने लिखा था पत्र

तिवारी ने कहा कि इस आपदा में सबसे अधिक शर्मनाक यह है कि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की तरफ से सोमवार रात में तकनीकी शर्तों के साथ पत्र लिखकर कहा गया कि मंगलवार सुबह 10 बजे तक वृन्दावन योजना लखनऊ के सेक्टर 15 एवं 16 में बसों को जिलाधिकारी लखनऊ को सौंपें।

रात में 2 बजकर 10 मिनट पर प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने अवनीश अवस्थी को पत्र लिखा कि यह एक तरीके से बहुत ही अमानवीय तरीका है। कांग्रेस लाॅक डाउन के बाद पहले दिन से ही मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए चिंतित रही है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कुटिल राजनीति खेलते हुए और कहा कि दोपहर 12 बजे तक बसों को नोएडा और गाजियाबाद में सौंपे।

अब जब बसें बार्डर पर पहुंच रही हैं तो स्थानीय प्रशासन कह रहा है कि उन्हें ऊपर से कोई सूचना नहीं है। एक तरफ मुख्य सचिव यह फरमान देते हैं कि बसों को नोएडा, गाजियाबाद ले आओ दूसरी तरफ हमारी बसों को यूपी में घुसने से मना किया जा रहा है।

यह यूपी सरकार की तानाशाही का चरम नमूना है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अपनी बात पर अडिग है। संकट में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस की बसें गाजियाबाद और नोएडा बार्डर पर लगी हुई हैं।

कांग्रेस को 1000 बसें लखनऊ तुरंत भेजनी चाहिए: मायावती

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story