×

कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर 55 लाख किसान परिवारों से करेंगे संपर्क

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि कल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी द्वारा द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर किसान जन जागरण अभियान की विधिवत शुरूआत की गयी थी।

Dharmendra kumar
Published on: 7 Feb 2020 4:36 PM GMT
कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर 55 लाख किसान परिवारों से करेंगे संपर्क
X

लखनऊ: उप्र कांग्रेस कमेटी के किसान जन जागरण अभियान के तहत आगामी 10 फरवरी से प्रदेश में होने जा रहे इस जन जागरण अभियान को गति देने एवं कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन एवं विस्तृत रूपरेखा, रणनीति बनाने के क्रम में कल 8 फरवरी को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…कोलकाता: पुलिस ने BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को हिरासत में लिया

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि कल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी द्वारा द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर किसान जन जागरण अभियान की विधिवत शुरूआत की गयी थी। जिसके तहत कांग्रेस के 25 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर 55 लाख किसान परिवारों से संपर्क करेंगे व 2 करोड़ 72 लाख किसानों से सम्पर्क व संवाद स्थापित करते हुए प्रदेश के हर 5वें ग्रामीण परिवार को इस अभियान का भागीदार बनाते हुए उनकी समस्याओं का मांग पत्र तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें…दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग: वोटिंग से पहले दहला पूरा इलाका

श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों से भरवाये गये मांग पत्रों में किसानों के द्वारा उठायी समस्याओं पर पहले समस्याओं के प्रचार-प्रसार हेतु 12 हजार नुक्कड़ सभाएं, तहसील दिवस पर आन्दोलन, जनप्रतिनिधियों का घेराव तदुपरान्त 17 मार्च को राजधानी लखनऊ मे कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर भारी संख्या में किसानों के साथ विशाल मार्च का आयोजन किया जायेगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story