TRENDING TAGS :
Corona Vaccine UP: एटा में 300 स्वास्थ्य कर्मियों का होगा टीकाकरण
पूर्व में जिला प्रशासन ने जनपद में 10 अस्पतालों में 20 स्थानों पर टीकाकरण की तैयारी की जा रही थी। वहीं अब शासनादेश के बाद प्रशासन ने बदलाव करके सिर्फ जनपद के तीन स्थानों पर ही टीकाकरण कराने का निर्णय लिया गया है।
एटा: जनपद में एंटी कोरोना टीकाकरण शुक्रवार प्रारंभ होने जा रहा है। जिसमें प्रातः 10 बजे से जनपद के जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय, अलीगंज व जलेसर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीकाकरण प्रारंभ कर दिया जायेगा। जनपद में तीनों स्थानों पर सौ-सौ स्वास्थ्य कर्मियों का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ये भी पढ़ें:तबाही से कांपा इंडोनेशिया: विमान हादसा-भूकंप से मचा मातम, लोगों की बिछी लाशें
10 अस्पतालों में 20 स्थानों पर टीकाकरण की तैयारी की जा रही थी
पूर्व में जिला प्रशासन ने जनपद में 10 अस्पतालों में 20 स्थानों पर टीकाकरण की तैयारी की जा रही थी। वहीं अब शासनादेश के बाद प्रशासन ने बदलाव करके सिर्फ जनपद के तीन स्थानों पर ही टीकाकरण कराने का निर्णय लिया गया है। जनपद में अब तक चिन्हित किये गये कुल लाभार्थियों की संख्या 5201 है।
मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द गर्ग ने बताया कि बीते दिन बुधवार की रात वैक्सीन की 6330 डोज अलीगढ़ से एटा आ गयी है जिन्हें पुलिस की सुरक्षा में कोल्ड चैन में सुरक्षित रखा गया है। पहले चरण में 300 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाये जायेंगे। इनके बाद सरकारी विभागों व अन्य निजी क्षेत्रों के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा अब तक5201 लोगों को चिन्हित किया गया है।
अब तक हमारे देश में अन्य देशों से वैक्सीन आती थी
उन्होंने बताया कि अब तक हमारे देश में अन्य देशों से वैक्सीन आती थी। यह बहुत ही गर्व व खुशी की बात है कि यह वैक्सीन हमारे देश ने स्वयं बनाई है। जबकि दूसरे विश्व के विकसित देश अभी वैक्सीन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। यह सब हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण सम्भव हो सका है।
विश्व में पहली बार ऐसा होगा जब हमारे देश की वैक्सीन 72 देशों में कोरोना की रोकथाम के लिए जा रही है। जबकि पहले और दूसरे देशों से वैक्सीन हमारे देश में आती थी। यह गर्व की बात है।
आज जनपद के नौ स्थानों अलीगंज 322 डोज, अवागढ 290 डोज, जैथरा 269 डोज, जलेसर 322 डोज, शीतलपुर 319 डोज, मारहरा 221 डोज, निधौली 266 डोज, सकीट 290 डोज, एटा अर्बन 300 डोज, पुलिस सुरक्षा में कोल्ड चैन मैंटेन करते हुए भेज दी गयी है।
सभी वैक्सीन लगने वाले केन्द्रों पर 6 लोग ड्यूटी पर तैनात रहेंगे
उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद सिर्फ आधा घंटे तक ही कोई रियैक्शन हो सकता है जैसे टीका लगने वाले स्थान पर दर्द, बुखार, वी पी कम होना, जी मचलाना है। जिसकी संभावना न के बराबर है। सभी वैक्सीन लगने वाले केन्द्रों पर 6 लोग ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
ये भी पढ़ें:Ram Mandir Ayodhya: Raebareli में मौजूद रहेंगे चंपत राय और अनिल मिश्र, VHP भी होगी!
मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया
मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि जनपद में प्रातः 10 बजे से जब तक चिन्हित 100 लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता टीकाकरण जारी रहेगा। टीका लगने के बाद टीकाकरण किये गये उस व्यक्ति को आधा घंटे तक टीकाकरण वाले स्थान पर ही रखा जायेगा जिससे उसे किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो उसका समाधान तुरंत किया जा सके। उन्होंने कहा कि कि जिला चिकित्सालय में 60 प्रतिशत स्टाफ का टीकाकरण किया जायेगा शेष का बाद में होगा।
रिपोर्ट- सुनील मिश्रा
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।