×

पंचायत चुनाव में आने लगे ग्राम प्रधानों की जीत के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

आज यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 (UP Panchayat Chunav 2021) की मतगणना (Counting) सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shweta
Published on: 2 May 2021 6:56 AM IST (Updated on: 2 May 2021 10:26 PM IST)

लखनऊः आज यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 (UP Panchayat Chunav 2021) की मतगणना (Counting) सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।। आज चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर है। इस मतगणना में कोविड प्रोटोकॉल के सभी नियमों का पालन किया जाएगा तथा जीत के बाद किसी तरह के जश्न पर पूरी तरह से पाबंदी लगायी गयी है। हर मतगणना केन्द्र पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होकर अंतिम परिणाम तक चलती रहेगी। कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों की ड्यूटी समय सीमा के अंदर बदलती रहेगी। पंचायत चुनाव के सभी अंतिम परिणाम आने में 36 से 72 घंटे तक का समय लग सकता है।

न्यूज ट्रैक पर पंचायत चुनावों से जुड़ी सारी अपडेट जानकारी आपको मिलती रहेगी...

Live Updates

  • 2 May 2021 5:07 PM IST

    इटावा का हाल

     चकरनगर पंचायत चुनाव का परिणाम जारी है। जहां पर प्रथम सीट से जिला पंचायत सदस्य पद की बीजेपी की उम्मीदवार श्रीमती प्रभा देवी 400 मतों से आगे चल रही है।

  • 2 May 2021 4:50 PM IST

    शिकारपुर ब्लॉक का परिणाम

    मुख्यमंत्री योगी के मंत्री अनिल शर्मा की भाभी बनी प्रधान। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल शर्मा के छोटे भाई केशव शर्मा की पत्नी ममता शर्मा के भारी मतों से जीत मिली है। बता दें कि ममता शर्मा शिकारपुर ब्लॉक के गांव सुरजावली की प्रधान निर्वाचित हुई। इसके बाद से गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।


  • 2 May 2021 4:38 PM IST

    मथुरा जिला पंचायत का हाल

     जिला पंचायत की 33 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। इसके साथ ही आरएलडी 17 सीटों पर आगे है। जबकि 8 सीटों पर बीएसपी के प्रत्याशी आगे  चल रहे हैं।  वहीं, बीजेपी ने छह सीटों पर लीड ले रखी है। जबकि  समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवारों ने भी दो जगहों पर बढ़त बना रखी है। जिसमें जनपद में पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा की पत्नी और BSP की प्रत्याशी सुधा शर्मा आगे है। आरएलडी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी भी आगे चल रहे हैं।  काउंटिंग में पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह की पत्नी सुधा सिंह भी आगे हैं।

  • 2 May 2021 4:35 PM IST

    जौनपुर- बरसठी उम्मीदवार द्वरिका प्रसाद की हुई मौत

    जौनपुर- बरसठी में जिला पंचायत उम्मीदवार द्वारिका की मौत। वार्ड नंबर 51 से प्रत्याशी द्वरिका प्रसाद का अचानक से दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

  • 2 May 2021 4:18 PM IST

    रायबरेलीः राही ब्लाक का परिणाम

     राही ब्लाक के सराय मुगला ग्राम पंचायत से राहमतुन 272 वोट से जीती। सफाई कर्मी मोहम्मद असलम पत्नी है विजेता रहमतुन।

  • 2 May 2021 4:03 PM IST

    रायबरेली का परिणाम

     अमावां ब्लाक के मरदानपुर ग्राम प्रत्याशी चंद्रावती ने 193 वोटों से अपने निकटतम प्रत्याशी शशि राय को मात दी। 


  • 2 May 2021 4:00 PM IST

    हमीरपुर का परिणाम

    सुमेरपुर ब्लाक की बांक ग्राम से प्रधान प्रत्याशी रामपाल  अनुरागी 36 वोटों से विजयी हुए। रामपाल को मिले 154 वोट मिले। जबकि श्रीराम अनुरागी को 118 मत मिले।

  • 2 May 2021 3:57 PM IST

    जालौन: प्रधान परिणाम

    कुरौती-सोमवती -266

    जेठी देवी -230

    सोमवती -36 वोट से विजय हुई,

    सिहारी-विनय तिवारी -810

    रंजीत -482

    विनय तिवारी -328 वोट से विजय हुए,

    चितौरा- ज्ञानवती -294

    इंदल सिंह -169

    ज्ञानवती -125 वोटों से विजय हुई,

    पड़कुला- सत्येंद्र 594

    जोगेंद्र -580

    सत्येंद्र -14 वोटों से विजय हुए,

    आटागांव--बीना देवी -644

    मनोरमा नरेंद्र सिंह -405

    बीना देवी -241 से विजय हुई,

    मिगनी- विनीता देवी- 519

    तेज सिंह पाल -375

    विनीता देवी -144 वोटो से विजयी हुई,

    गढ़िया- पिंकी पत्नी अरविंद गुप्ता- 532

    प्रीति देवी पत्नी रिंकू- 371

    पिंकी 161 वोटों से विजय हुई,

    रूपापुर- समर सिंह 409

    नवाब सिंह 380

    समर सिंह 29 मत से विजयी रहे।

  • 2 May 2021 3:55 PM IST

    फतेहपुर: हसवा ब्लॉक का परिणाम

    हसवा ब्लॉक के परिणाम जारी है। जहां पर प्रत्याशी निर्मला देवी 299 वोट से विजयी रही। वहीं  निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीता देवी को महज 2 मतों से पराजित किया।

  • 2 May 2021 3:53 PM IST

    महोबा: चरखारी विकासखंड से प्रधान पदों का परिणाम

    चरखारी विकासखंड से प्रधान पद के 5 प्रत्याशियों के नतीजे घोषित हो गए है। जहां पर ग्राम पंचायत बारी से गोमती रानी182 वोटोंं से  विजयी। इसके साथ ही ग्राम पडोरा से काजोल 238 वोटों से विजयी रही। ग्राम पंचायत बरदा से राजकुमारी 23 मतों से विजयी। ग्राम पंचायत नर्टरा से  गायत्री देवी 200 मतों से विजयी।  दूसरी ओर ग्राम एचाना से दिनकर तिवारी 207 मतों से विजयी हुए है। ग्राम  जतोरा से लाल सिंह -27 मतों से विजयी रही 



Shweta

Shweta

Next Story