TRENDING TAGS :
पंचायत चुनाव में आने लगे ग्राम प्रधानों की जीत के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट
आज यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 (UP Panchayat Chunav 2021) की मतगणना (Counting) सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।
लखनऊः आज यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 (UP Panchayat Chunav 2021) की मतगणना (Counting) सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।। आज चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर है। इस मतगणना में कोविड प्रोटोकॉल के सभी नियमों का पालन किया जाएगा तथा जीत के बाद किसी तरह के जश्न पर पूरी तरह से पाबंदी लगायी गयी है। हर मतगणना केन्द्र पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होकर अंतिम परिणाम तक चलती रहेगी। कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों की ड्यूटी समय सीमा के अंदर बदलती रहेगी। पंचायत चुनाव के सभी अंतिम परिणाम आने में 36 से 72 घंटे तक का समय लग सकता है।
न्यूज ट्रैक पर पंचायत चुनावों से जुड़ी सारी अपडेट जानकारी आपको मिलती रहेगी...
Live Updates
- 2 May 2021 3:48 PM IST
मेरठ: त्रिस्तरीय पंचायत
मेरठ में लगातार मतगणना जारी,प्रधान पद के लिए 28 रिजल्ट हुआ घोषित। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य के 190 परिणाम घोषित हो गया है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 15 पदों परिणाम घोषित। जहां पर 12 ब्लॉकों के मतगणना केंद्रों में हो रही है काउंटिंग
- 2 May 2021 3:35 PM IST
मथुरा का हाल
जिला पंचायत की 33 सीटों के लिए मतगणना शुरू। जहां पर पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा की पत्नी सुधा शर्मा आगे चल रही हैं। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी भी आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह की पत्नी सुधा सिंह आगे चल रही है।
- 2 May 2021 3:28 PM IST
सहारनपुर का हाल
जनपद के सभी 11 ब्लॉकों पर जिला पंचायत चुनाव की मतगणना हुई शुरू। सोशल डिस्टेनिंग की उड़ रही है धज्जियां। 8:00 बजे से शुरू होने वाली मतगणना समय से नहीं हो पाई शुरू । कुछ मतगणना स्थल पर करीब 1 घंटे की देरी से मतगणना हुई शुरू। जिलाधिकारी व एसएसपी सभी 11 मतगणना स्थल पर मौके पर पहुंचकर कर रहे निरीक्षण। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट।
- 2 May 2021 3:26 PM IST
पानीभीत
जिला पंचायत सदस्य के परिणाम आने लागा है। वार्ड नंबर 1 से BSP प्रत्याशी रुपेंद्र कौर 600 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं वार्ड नंबर 10 से आजाद प्रत्याशी सना बी 500 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर वार्ड नंबर 18 से SP प्रत्याशी असलम जावेद 370 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकी वार्ड नंबर 6 से BJP प्रत्याशी दलजीत कौर 1600 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- 2 May 2021 3:21 PM IST
पीलीभीत का परिणाम
बहु के सामने हारी सास। पूनम देवी ने अपने प्रधान सास को 250 वोटों से हराया।
- 2 May 2021 3:18 PM IST
इटावा तहसील ताखा का परिणाम
ग्राम पंचायत का परिणाम आना शुरू । गुजराती में प्रधान पद पर अनीता यादव जीती। जहां पर अनिता को 451 वोट मिले जबकि बंदना यादव को 221 वोट मिला। इसके साथ ही अनीता यादव 230 वोटो से विजयी हुई।
- 2 May 2021 3:15 PM IST
कासगंज का परिणाम
जिले में प्रधान पद का पहला परिणाम हुआ घोषित। जहां पर ब्राहिमपुर ग्राम के प्रत्याशी अखिलेश विजयी हुए। अखिलेश अपने निकटतम प्रत्याशी चंद्रभान को 183 वोटों से हराया।
- 2 May 2021 3:11 PM IST
अयोध्या अमानीगंज ब्लाक का परिणाम
अमानीगंज ब्लाक का परिणाम आना जारी है। वहीं बघौड़ा गांव से पार्वती हुई विजयी।
- 2 May 2021 3:07 PM IST
सिद्धार्थ नगर, बर्डपुर ब्लॉक का परिणाम
बर्डपुर ब्लॉक का परिणाम आना शुरू हो गया है। वहीं ग्राम पंचायत पियरसन से उर्मिला देवी 17 वोटों से विजयी रही।
- 2 May 2021 3:06 PM IST
मिर्ज़ापुर, जमालपुर परिणाम
जमालपुर ग्राम पंचायत का परिणाम आना शुरू हो गया है। जहां पर पुष्पा देवी 271 वोट पाकर विजयी हुई।