TRENDING TAGS :
पंचायत चुनाव में आने लगे ग्राम प्रधानों की जीत के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट
आज यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 (UP Panchayat Chunav 2021) की मतगणना (Counting) सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।
लखनऊः आज यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 (UP Panchayat Chunav 2021) की मतगणना (Counting) सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।। आज चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर है। इस मतगणना में कोविड प्रोटोकॉल के सभी नियमों का पालन किया जाएगा तथा जीत के बाद किसी तरह के जश्न पर पूरी तरह से पाबंदी लगायी गयी है। हर मतगणना केन्द्र पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होकर अंतिम परिणाम तक चलती रहेगी। कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों की ड्यूटी समय सीमा के अंदर बदलती रहेगी। पंचायत चुनाव के सभी अंतिम परिणाम आने में 36 से 72 घंटे तक का समय लग सकता है।
न्यूज ट्रैक पर पंचायत चुनावों से जुड़ी सारी अपडेट जानकारी आपको मिलती रहेगी...
Live Updates
- 2 May 2021 3:04 PM IST
कुशीनगर पंचायत परिणाम
त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव का पहला परिणाम आना शुरू हो गया है। जहां पर पडरौना ब्लॉक की गुलेलहा ग्राम की गीता पांडे विजय रही। वहीं माघी विशुनपुरा गांव की संगीता देवी विजयी रही। इतना ही नहीं पडरौना ब्लॉक के बदल पट्टी के विनोद यादव भी विजयी रहे।
- 2 May 2021 3:01 PM IST
मिर्जापुर सिटी ब्लॉक का परिणाम
पंचायत चुनाव सिटी ब्लॉक का पहला परिणाम हुआ घोषित। जहां पर सिरसी बघेल लल्लन सोनकर विजयी हुए।
- 2 May 2021 2:59 PM IST
प्रयागराज का परिणाम
पंचायत चुनाव का परिणाम आना शुरू हो गया है। जहां पर सैदाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़वा से प्रत्याशी रीता त्रिपाठीे 460 वोट पाकर विजयी रही। वहीं सैदाबाद ब्लाक की अमापुर ग्राम पंचायत से धनंजय मौर्या 400 से वोटों से विजयी रहें।
- 2 May 2021 2:57 PM IST
बढ़पुरा ब्लॉक की 6 ग्राम पंचायत का परिणाम
पंचायत का परिणाम आना शुरू हो गया है। जहां पर ग्राम पंचायत बीलमपुर से राकेश कुमार प्रधान पद पर 133 वोट से जीते। वहीं ग्राम पंचायत मुसाबली से शकुंतला देवी 47 वोट से जीती। बमनपुर भगवतीपुर से संत प्रकाश प्रधान पद पर 8 वोटों से जीत हासिल किया। बसबारा से सोनवीर 43 वोटों से जीते हैं। आलमपुर हौज से सुधीर कुमार प्रधान पद पर 103 वोटों से जीते। जहां पर ग्राम झबरापुरा से सुरेश कुमार 2 वोटों से जीते।
- 2 May 2021 2:45 PM IST
इटावा में रामफल बाल्मीकि की हुई जीत
सपा प्रमुख अखिलेश सिंह यादव के चचेरे भाई रामफल बाल्मीकि विजयी घोषित हुए हैं। उन्हें 3877 वोट मिले है जबकि विनीता नामक महिला को केवल 15 वोट मिले है।
- 2 May 2021 2:37 PM IST
ललितपुर विकास खण्ड का परिणाम
विकास खण्ड बिरधा की ग्राम पंचायत परिणाम हुआ घोषित। जिसमें पिपरई में नासिर खान 534 वोट पाकर चुनाव जीते।
- 2 May 2021 2:35 PM IST
सिद्धार्थनगर लोटन ब्लॉक का परिणाम
लोटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत सपही का परिणाम हुआ घोषित। जिसमें रत्नेश शुक्ला 77 मतों से विजयी हुए हैं।
- 2 May 2021 2:34 PM IST
जालौन माधौगढ का परिणाम
माधौगढ ब्लॉक क्षेत्र के कुण्डउ से पहला परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें रामकुमार 41 वोट से विजयी हुए। वहीं सुरपति पुरा सेगुड्डी देवी 12 वोट से विजयी हुई हैं। 3 अकबरपुरा से प्रधान पद से ब्रजभूषण 4 वोट से विजयी हुए। मिर्जापुर से मुनीम कुशवाहा 267 वोट से विजयी हुए। असहना ग्राम पंचायत से सोना देवी 26 वोट से विजयी हुई। जहां पर आहेता से हरिकृष्ण बाबू 16 वोट से विजयी हुए हैं।
- 2 May 2021 2:31 PM IST
कानपुर बिधन ब्लाक
बिधनू ब्लाक का परिणा हुआ घोषित। जहां पर किन्नर काजल किरन विजयी रहीं। वहीं बिधनू विकास खंड के सेन पश्चिम पारा ग्रामपंचायत से किन्नर लालमण काजल किरन प्रधान पद पर की जीत दर्ज। जहां पर कालज ने गुड़िया देवी को 185 वोटों से मात दिया है।
- 2 May 2021 2:28 PM IST
सीतापुर का पहल परिणाम
लहरपुर ब्लाक में पहला परिणाम हुआ घोषित। जिसमें फरीदपुर अकैचनपुर से 37 वोटों से कलीम खान विजय घोषित हुए। बता दें कि वह 5 बार से लगातार चुनाव जीतते चले आ रहे हैं।