×

हत्या से दहला यूपी: घर के भीतर दंपती का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची जिसने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।

Newstrack
Published on: 25 Sep 2020 9:15 AM GMT
हत्या से दहला यूपी: घर के भीतर दंपती का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के पल्लवपुरम क्षेत्र के गांव दुल्हेड़ा में आज सुबह एक दंपती का शव बंद कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार पति का शव पंखे में फंदे पर लटका हुआ था। जबकि पत्नी का शव लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ा था।

मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची जिसने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को देखने के बाद पुलिस ने कई बिंदुओं पर अपनी जांच शुरू की है। जिसमें पारिवारिक झगड़ा, आर्थिक रूप से पारिवारिक झगड़ा, पति-पत्नी के बीच एक दूसरे को पसंद ना करना, अवैध संबंध और डबल मर्डर जैसे संगीन मामले को भी जोड़ कर पुलिस आगे बढ़ रही है।

घर में मिला पति-पत्नी का शव

Dead Body मेरठ में घर में मिला दंपत्ति का शव (फाइल फोटो)

पुलिस के अनुसार मवाना थाना क्षेत्र में गांव खाई खेड़ा निवासी करीब 50 वर्षीय सुरेश पाल पुत्र देशा अपनी पत्नी शालू के साथ पिछले दो माह से दुल्हेड़ा गांव निवासी गोपीचंद चौहान के घेर में किराए पर रह रहा था। सुरेश पाल टेंपो चालक था। बताया जाता है कि सुरेश पाल की दो बेटी हैं। जिनमें से बड़ी बेटी शादीशुदा है।

ये भी पढ़ें- किसानों का भारत बंद: अखिलेश और प्रियंका का खुला समर्थन, कृषि बिल पर बवाल

जबकि छोटी बेटी अपने फूफा अमरपाल निवासी अन्दावली लावड़ रोड पर रहती है। दुल्हेड़ा में दंपति अकेले ही रह रहे थे। पुलिस के अनुसार आज सुबह जब दरवाजे का कमरा नहीं खुला तो गोपीचंद के परिजनों ने आवाज दी। खिड़की से झांक कर अंदर देखा तो सुरेश पाल का शव पंखे में फंदे पर लटका हुआ था। जबकि शालू कश्यप का शव खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।

पुलिस कर रही मामले की जांच

Meerut Deadbodies मेरठ में घर में मिला दंपत्ति का शव (फाइल फोटो)

एसओ दिग्विजय नाथ शाही का कहना है कि अभी तक की जानकारी में आया है कि पारिवारिक झगड़े के कारण घटना हुई है। क्राइम सीन को देख कर लग रहा है कि सुरेश ने पहले पत्नी शालू को मौत के घाट उतारा, उसके बाद वह खुद फांसी पर लटका है। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2020: नोटबंदी से यूपी में पहुंची भाजपा, अब बिहार में कृषि बिल की आस

जिसे तोड़ने के बाद शव को निकाला गया है। बारीकी से जांच की जा रही है। अंदर फर्श पर जगह-जगह खून बिखरा पड़ा था। देखने से प्रतीत हो रहा था कि लोहे के किसी भारी वस्तु से शालू पर प्रहार किया गया है। हालांकि कमरे के अंदर और बाहर भी कोई ऐसी लोहे की वस्तु नहीं मिली।

रिपोर्ट- सुशील कुमार

Newstrack

Newstrack

Next Story