×

किसानों का भारत बंद: अखिलेश और प्रियंका का खुला समर्थन, कृषि बिल पर बवाल

किसानों के भारत बंद को रोकने की कोशिशें नाकाम हुई हैं। गैरभाजपा राज्‍यों के अलावा भाजपा शासित राज्‍यों में भी किसानों ने प्रदर्शन और बंद के जरिये अपने विरोध का प्रदर्शन किया है। ऐसे में राजनीतिक दल भी किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए आगे आए हैं।

Newstrack
Published on: 25 Sep 2020 8:40 AM GMT
किसानों का भारत बंद: अखिलेश और प्रियंका का खुला समर्थन, कृषि बिल पर बवाल
X
किसानों का भारत बंद: अखिलेश और प्रियंका का खुला समर्थन, कृषि बिल पर बवाल

लखनऊ। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के भारत बंद को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने खुला समर्थन किया है। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने बंद को अपना समर्थन देते हुए मोदी सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की है। प्रियंका ने भाजपा पर ईस्‍ट इंडिया कंपनी राज को वापस लाने का आरोप लगाया है।

राजनीतिक दल भी किसानों के आंदोलन के समर्थन में

किसानों के भारत बंद को रोकने की कोशिशें नाकाम हुई हैं। गैरभाजपा राज्‍यों के अलावा भाजपा शासित राज्‍यों में भी किसानों ने प्रदर्शन और बंद के जरिये अपने विरोध का प्रदर्शन किया है। ऐसे में राजनीतिक दल भी किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए आगे आए हैं। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव और उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया पर किसानों के बंद को समर्थन का ऐलान किया।

kisan farm bill-bharat band-2

एमएसपी यानी न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की सुविधा छीन ली जाएगी- प्रियंका

इससे पहले हालांकि कांग्रेस पार्टी भी समर्थन का ऐलान कर चुकी है लेकिन प्रियंका ने किसानों के मुद़दे पर अपनी बात रखते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि किसानों से एमएसपी यानी न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की सुविधा छीन ली जाएगी। उन्‍हें कांट्रेक्‍ट फार्मिंग के जरिये खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा और न सम्‍मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्‍ट इंडिया कंपनी राज की याद दिलाता है। हम यह अन्‍याय नहीं होने देंगे।

ये भी देखें: भारत की मिसाइल से कांपा चीन, चीन की केडी-63 क्रूज को देगा टक्कर

किसानों की जमीन पर कब्‍जा करने की साजिश-अखिलेश यादव

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने भी किसानों के बंद को पूरा समर्थन देने का ऐलान करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि वह किसानों की जमीन पर कब्‍जा करने की साजिश कर रही है। उन्‍होंने अपने टवीट के जरिये कहा कि आज देश के हमारे अपने किसानों के साथ हर नागरिक को खडा होना होगा। भाजपा सरकार एमएसपी व मंडी के नाम पर सारा ध्‍यान फसल की खरीद-फरोख्‍त्‍ में लगा देना चाहती है जबकि भाजपा का असली उद़देश्‍य कृषि भूमि पर अप्रत्‍यक्ष कब्‍जा करना है।

kisan farm bill-bharat band-3

ये भी देखें: भारत में विपक्ष की भूमिका

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने भी किया समर्थन

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए कहा है‍ कि काले किसान विरोधी विधेयक के खिलाफ , एमएसपी छीनने वाले विधेयक के खिलाफ कांग्रेस पार्टी भारत बंद का पूर्ण समर्थन करती है। गांधी वादी तरीके से भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक फैसले का प्रतिरोध करेंगे। मोदी सरकार , किसाना भाइयों के साथ खिलवाड नहीं चलेगा। किसान का अपमान , नहीं सहेगा हिन्‍दुस्‍तान।

रिपोर्ट: अखिलेश तिवारी, लखनऊ

Newstrack

Newstrack

Next Story