×

UP में कोरोना का तांडव! 24 घंटे में आए इतने मामले, तेज हुई टेस्टिंग क्षमता

प्रदेश में अब तक 40,75,174 सैम्पल की जांच की गयी है। इस प्रकार देश में 40 लाख का आकड़ा पार करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है।

Newstrack
Published on: 19 Aug 2020 3:37 PM GMT
UP में कोरोना का तांडव! 24 घंटे में आए इतने मामले, तेज हुई टेस्टिंग क्षमता
X
कोरोना टेस्ट करते हुए स्वास्थ्यकर्मी की फाइल फोटो

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: प्रदेश में अब तक 40,75,174 सैम्पल की जांच की गयी है। इस प्रकार देश में 40 लाख का आकड़ा पार करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है। वहीं प्रदेश में विगत 24 घंटे में कोरोना के 5156 नये मामले सामने आये हैं।

उधर यूपी पुलिस विभाग क़ानून का उल्लंघ करने वालों के खिलाफ अपना कड़ा रुख अख्तियार किये हुए है। पुलिस कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 1,91,398 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 1,28,33,583 वाहनों की सघन चेकिंग में 68,082 वाहन सीज किये गये। जबकि चेकिंग अभियान के दौरान 65,29,05,849 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं के लिए कुल 3,51,264 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1,075 लोगों के खिलाफ 795 एफआईआर दर्ज करते हुए 390 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: कोरोना की चुनौती के बीच विधानसभा का सत्र, ऐसा पहला राज्य बना UP

तेजी से किया जा रहा टेस्टिंग कार्य

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 1,07,768 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक 40,75,174 सैम्पल की जांच की गयी है। इस प्रकार देश में 40 लाख का आकड़ा पार करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है।

24 घंटे में कोरोना के 5156 नये मामले आये

उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटे में कोरोना के 5156 नये मामले आये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 49645 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जिसमें 24127 मरीज होम आइसोलेशन, 1766 लोग प्राइवेट हास्पिटल में तथा 281 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में तथा इसके अतिरिक्त शेष कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में हैं। उन्होने बताया कि गत 16 अगस्त को प्रदेश में 51,537 मामले एक्टिव थे। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में उपचारित दर संक्रमण दर से ज्यादा हैं। प्रदेश में अब तक 1,15,227 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 2012 पूल की जांच की गयी, जिसमें 1854 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 158 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी।

प्रदेश में 62,498 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये गये

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस की कार्यवाही के अन्तर्गत 2,60,492 सर्विलांस टीम द्वारा 1,80,57,170 घरों के 9,08,16,087 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 62,498 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर दिये गये है। इन कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से 6,60,947 से अधिक लक्षणात्मक लोग चिन्हित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप पर अलर्ट जनरेट होने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा फोन कर अब तक 9,38,378 लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी पोर्टल का लगातार प्रयोग किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: SSR केस पर घमासान: कई बड़े मुद्दों पर उठे सवाल, कांग्रेस प्रवक्ता ने कही ये बातें

कल 1621 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल का प्रयोग करते हुए डाॅक्टरों से सलाह ली। उन्होंने बताया कि एक जून से 18 अगस्त के बीच प्रदेश में 46,039 मेजर सर्जरी की गयी थी, जबकि इसी अवधि में इस वर्ष 36,945 मेजर सर्जरी की गयी है। इसी प्रकार 1 जून, 2019 से 18 अगस्त के बीच प्रदेश में 77,468 माइनर सर्जरी की गयी थी, जबकि इसी अवधि में इस वर्ष 58,031 माइनर सर्जरी की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड केयर के साथ-साथ नाॅन कोविड केयर पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

फेक न्यूज के अन्तर्गत अब तक 2287 मामलों में संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गयी है। प्रदेश के 13,661 हाॅट स्पाॅट के 1169 थानान्तर्गत 13,54,572 मकानों के 80,33,537 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 37,539 है। उन्होंने बताया कि कल उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 6862 बसों के माध्यम से 10.81 लाख लोगों ने यात्रा की।

ये भी पढ़ें: धरती में खतरनाक बदलाव: इस तरह जिंदगियां होंगी प्रभावित, NASA की कड़ी चेतावनी

Newstrack

Newstrack

Next Story