×

मोदी सरकार ने शुरू की ये नई सेवा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिलेगी मदद

कोरोना वायरस से लड़ने में भारत सबसे मजबूत देश बनकर सामने आ रहा है। पहले टीका बनाने पर काम शुरू हुआ। उसके बाद आरोग्य सेतु एप लांच किया गया और अब इसकी कड़ी में 'कोविड इंडिया सेवा' की शुरुआत की गई है।

Aditya Mishra
Published on: 21 April 2020 12:11 PM GMT
मोदी सरकार ने शुरू की ये नई सेवा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिलेगी मदद
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से लड़ने में भारत सबसे मजबूत देश बनकर सामने आ रहा है। पहले टीका बनाने पर काम शुरू हुआ। उसके बाद आरोग्य सेतु एप लांच किया गया और अब इसकी कड़ी में 'कोविड इंडिया सेवा' की शुरुआत की गई है।

इसकी लांचिंग के मौके पर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने लोगों को बताया कि इस आधिकारिक ट्विटर हैंडल की सहायता से महामारी के दौरान लाखों भारतीयों से सीधे तौर पर बात की जा सकेगी।

ऐसा करने के पीछे मकसद वास्तविक समय (रियल टाइम) में खास तौर पर कोविड-19 महामारी जैसे संकट के समय में पारदर्शी ई-गवर्नेंस डिलिवरी को सक्षम बनाने और नागरिकों के सवालों पर तेजी से रिस्पाण्ड करना है।

जहां अधिक वायु प्रदूषण, वहां कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा: रिपोर्ट

ट्विटर हैंडल पर सवाल पूछने पर मिलेगा सीधा जवाब

इस ट्विटर हैंडल का नाम @CovidIndiaSeva है।, इसके माध्यम से लोग, अपने सवाल सीधे पूछे सकेंगे और तुरंत ही उसका उत्तर भी पा सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म ऐसी व्यवस्था पर काम करता है जो बड़ी संख्या में ट्वीट्स को टिकट के रूप में परिवर्तित करता है और समाधान के लिए उन्हें संबंधित कार्यालयों या अधिकारियों तक पहुंचाता है।

कोविड इंडिया सेवा पोर्टल जनता को अधिकारियों तक पहुंचने में मदद करेगा, फिर वह सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों संबंधी अपडेट हों, स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानना हो या यदि किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण महसूस हो रहे हैं और वह नहीं जानता है कि उसे क्या करना चाहिए, ऐसी कोई समस्या हो।

पाकिस्तान में हड़कंप: इमरान खान तक पहुंचा कोरोना, अब जल्द हो सकते हैं क्वारनटीन

विशेषज्ञों की टीम करेगी संचालन

इस पोर्टल की शुरुआत करते हुए डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि हम खुश हैं कि हमने ट्विटर सेवा सॉल्यूशन के उपयोग से एक ऑनलाइन प्रयास किया है। डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, इसे विशेषज्ञों की एक टीम संचालित करेगी। इन्हें इसका प्रशिक्षण दिया गया है और हर समस्या का उसी के

हिसाब से समाधान करने के लिए उन्हें संसाधन मुहैया कराए गए हैं। ये भी कहा कि सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए ट्विटर समय के साथ सरकार और नागरिक दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण और उपयोगी साधन बनकर उभरा है, खासकर जरूरत के समय में।

कोरोना बना खलनायक: मिलने नही दे रहा दो दिलों को, ऐसे हो रहे लोग एक दूसरे से दूर

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story