×

Hardoi News: चार घंटे बाद तालाब में डूबे युवक का मिला शव, भैस को लेकर गया था युवक

Hardoi News: भैंस हांक रहा किशोर अचानक तालाब में डूब गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस की ओर से दमकल की टीम के पहुंचने से पहले गांव वाले किशोर को ढूंढने में जुटे हुए थे। करीब 4 घंटे बाद उसक शव बरामद किया जा सका।

Pulkit Sharma
Published on: 15 July 2023 8:28 AM GMT
Hardoi News: चार घंटे बाद तालाब में डूबे युवक का मिला शव, भैस को लेकर गया था युवक
X
Dead Body Taken out from Pond After Four Hours, Hardoi

Hardoi News: भैंस हांक रहा किशोर अचानक तालाब में डूब गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस की ओर से दमकल की टीम के पहुंचने से पहले गांव वाले किशोर को ढूंढने में जुटे हुए थे। करीब 4 घंटे बाद उसक शव बरामद किया जा सका।बताया गया है कि कोतवाली शहर के तत्यौरा गांव निवासी गणपति का 17 वर्षीय पुत्र गोपाल शुक्रवार को गांव के बाहर तालाब के किनारे चर रही भैंस को हांकने गया हुआ था। बताते हैं कि गोपाल भैंस की पूंछ पकड़ कर उसे तालाब से बाहर निकाल रहा था, तभी पूंछ उसके हाथ से फिसल गई और वह तालाब में डूब गया।

गाँव का की भीड़ हो गई तालाब के पास हो गई एकत्र

इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किशोर को तालाब में ढूंढा जाने लगा। इस बीच पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम भी पहुंच गई। तकरीबन 4 घंटे की मशक्कत के बाद गोपाल का शव बरामद किया जा सका। उससे पहले तक गांव वालों की भीड़ तालाब को घेरे रही। गणपति के दो बेटे और बेटी बताई गई है। गोपाल सबसे बड़ा था। इस हादसे से गोपाल के घर मौत का मातम बरपा हो गया।

दिव्यांग युवक ने दिखाई हिम्मत, तालाब में उतर ढूँढ निकाला डूबे युवक का शव

वैसे तो तालाब में डूबे किशोर को ढूंढने में तमाम गांव वाले जुटे हुए थे। लेकिन उसी बीच गांव में गुंडा कह पुकारा जाने वाला दिव्यांग युवक भी तालाब में कूद गया। 4 घंटे पानी में डूबे रहे उस दिव्यांग युवक ने शव को बरामद कर लिया। इसे ले कर दिव्यांग युवक की दिलेरी के किस्से कहे जा रहें हैं।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story