×

डिफेन्स एक्सपो इंडिया-2020 में जानिए क्या होगा और कहां होगा

अगले साल फरवरी में होने वाले डिफेन्स एक्सपो के आयोजन के लिए केन्द्र सरकार पूरा सहयोग करेगी। यह पहला मौका है जब लखनऊ डिफेन्स एक्सपो की मेजबानी करेगा, जिसमें बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे। डिफेन्स एक्सपो में विदेशी व स्वदेशी कंपनियां अपने आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करेंगी।

Dharmendra kumar
Published on: 11 April 2023 3:03 PM GMT
डिफेन्स एक्सपो इंडिया-2020 में जानिए क्या होगा और कहां होगा
X

लखनऊ: अगले साल फरवरी में होने वाले डिफेन्स एक्सपो के आयोजन के लिए केन्द्र सरकार पूरा सहयोग करेगी। यह पहला मौका है जब लखनऊ डिफेन्स एक्सपो की मेजबानी करेगा, जिसमें बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे। डिफेन्स एक्सपो में विदेशी व स्वदेशी कंपनियां अपने आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करेंगी। डिफेन्स एक्सपो भारतीय रक्षा उद्योग के लिए अपनी क्षमता व निर्यात की संभावनााओं के प्रदर्शन का बेहतरीन मौका होगा।

लखनऊ में अगले साल 5 फरवरी से 8 फरवरी तक रक्षा उत्पादों का सबसे बड़ा मेला प्रस्तावित है। 11वें डिफेन्स एक्सपो इंडिया-2020 का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा। डिफेन्स की थीम ‘भारतः उभरता हुआ रक्षा विनिर्माण केन्द्र’ रखा गया है। डिफेन्स सेक्टर में तेजी से उभरते उत्तर प्रदेश में आयोजित किए जाने वाले इस मेले में दुनियाभर के अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्षनी लगाई जायेगी। उन्होंने बताया कि डिफेन्स एक्सपो में दुनिया भर के रक्षा उद्योगों के प्रतिनिधि, रक्षा सामग्री निर्माण कंपनियों के साथ-साथ घरेलू कंपनियां भी हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें…खुफिया जांच में खुलासा: भारत को दहलाने के लिए पाक ने रची ये खौफनाक साजिश

आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक कर इस कार्यक्रम के बारे में विचार किया गया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में प्रस्तावित डिफेन्स एक्सपो अब तक का सबसे बेहतरीन एक्सपो होगा। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में जिस प्रकार उत्तर प्रदेष में इन्वेस्टर्स समिट एवं प्रवासी भारतीय दिवस का सफल आयोजन किया गया है, उसी प्रकार डिफेन्स एक्सपो भी शानदार तथा अब तक का सबसे अच्छा एक्सपो होगा।

यह भी पढ़ें…हरियाणा में कांग्रेस-बसपा गठबंधन पर लगा ब्रेक, सतीश मिश्रा ने कही ये बड़ी बात

बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आश्वस्त किया कि डिफेन्स एक्सपो के सफल आयोजन में राज्य सरकार भरपूर सहयोग करेगी और जिस प्रकार सरकार ने इन्वेस्टर्स समिट, प्रवासी भारतीय दिवस एवं कुम्भ का सफलतापूर्वक आयोजन कराया है, उसी प्रकार डिफेन्स एक्सपो भी अब तक का सबसे अच्छा आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में डिफेन्स कॉरीडोर के लिए 6 नोड चिन्हित हैं और लगभग 3000 एकड़ लैण्ड उपलब्ध है। डिफेन्स एक्सपो में जो भी निवेशक इच्छुक होंगे, उन्हें इस क्षेत्र की साइट विजिट करा दी जायेगी। राज्य सरकार द्वारा डिफेन्स एण्ड एयरोस्पेस पॉलिसी लागू की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें…तिहाड़ जेल में बंद पी चिदंबरम ने अधिकारियों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

यह प्रदर्शनी रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए उत्तर प्रदेश को उभरते हुए आकर्षक स्थल के रूप में स्थापित करेगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेष में रक्षा उद्योगों के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा उपलब्ध है। यहां हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लि0 की चार इकाइयां लखनऊ, कानपुर, कोरवा (अमेठी) व नैनी (प्रयागराज), नौ आयुध निर्माण इकाइयां व एक सार्वजनिक क्षेत्र का रक्षा उपक्रम भारत इलेक्ट्रानिक्स लि0 गाजियाबाद में स्थित है।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेष में प्रस्तावित डिफेंस इंडस्ट्रियल कारीडोर में आगरा, अलीगढ़, चित्रकूट, लखनऊ, झांसी एवं कानपुर को चिन्हित किया गया है। इन सभी 6 नोड्स के लिए 5071.19 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित है तथा सभी 6 नोड्स में चरणबद्ध तरीके से भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। झांसी में 92.48 फीसदी भूमि, चित्रकूट में 89.41 फीसदी भूमि एवं अलीगढ़ में 100 फीसदी भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। 43 डिफेंस इक्विप्मेन्ट निर्माणकर्ताओं द्वारा परियोजना में रूचि दिखाई गई है। इस अवसर पर डिफेन्स एक्सपो के ब्रोषर का विमोचन तथा राज्य सरकार व रक्षा मंत्रालय के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story