×

डॉक्टर 'बेटे' की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे राजनाथ सिंह, 20 साल पहले लिया था गोद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि जब मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री था तो एक बच्चे की पढ़ाई लिखाई की ज़िम्मेदारी मैंने उठायी थी। वह बच्चा पढ़ लिख कर डॉक्टर बना। आज उसी डा. बृजेंद्र के विवाह समारोह में उसके घर जाकर शामिल हुआ और उसे अपनी शुभकामनाएं दीं।

Dharmendra kumar
Published on: 27 Feb 2021 4:28 PM GMT
डॉक्टर बेटे की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे राजनाथ सिंह, 20 साल पहले लिया था गोद
X
राजनाथ सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने एक अनुसूचित जाति के लड़के को गोद लिया था, ताकि उसका भविष्य संवार सकें।

गाजीपुर: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को गाजीपुर जिले के सैदपुर पहुंचे। यहां वह अपने दत्तक पुत्र की शादी में शामिल हुए। राजनाथ सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने एक अनुसूचित जाति के लड़के को गोद लिया था, ताकि उसका भविष्य संवार सकें। आज उसी बेटे की शादी में आशीर्वाद देने वह उसके घर पहुंचे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि जब मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री था तो एक बच्चे की पढ़ाई लिखाई की ज़िम्मेदारी मैंने उठायी थी। वह बच्चा पढ़ लिख कर डॉक्टर बना। आज उसी डा. बृजेंद्र के विवाह समारोह में उसके घर जाकर शामिल हुआ और उसे अपनी शुभकामनाएं दीं। मेरे लिए निश्चित रूप से यह एक बड़े संतोष और आनंद का क्षण है।



बिजेंद्र ने कक्षा आठ में किया था टाॅप

दरअसल राजनाथ सिंह जब यूपी के मुख्यमंत्री थे तब सैदपुर नगर के वार्ड 11 मदारीपुर की अनुसूचित जाति की सुशीला देवी के प्रतिभाशाली बेटे बृजेंद्र ने आश्रम पद्धति विद्यालय वाराणसी में कक्षा आठ टाॅप किया था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने फोन कर बिजेंद्र की पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। उनको जानकारी मिली कि इस बच्चे के ऊपर पिता का साया नहीं है, तब उन्होंने बिजेंद्र को गोद ले लिया।

ये भी पढ़ें...झांसी में बोले मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं

20 सालों में नहीं भूले पिता का फर्ज

इसके बाद से राजनाथ सिंह कक्षा 9 से लेकर MBBS में सेलेक्शन होने तक हर समय पिता की भूमिका निभाई। प्रदेश और देश के बड़े पदों पर रहने के बावजूद भी वह अपने दत्तक पुत्र से मिलते रहे और उसका हालचाल जानते रहे। जब राजनाथ ने बिजेंद्र के भविष्य को बेहतर बनाया। आज उसका नतीजा यह है कि वह एक सफल डॉक्टर है। बृजेन्द्र ने बताया कि राजनाथ सिंह ने कभी भी पिता की कमी महसूस नहीं होने दी।

ये भी पढ़ें...महामना शिक्षण संस्थान में बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य- पूरा कश्मीर लेने का लक्ष्य

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story