×

दिल्ली में BJP के लिए ये स्टार्स करेंगे प्रचार, नाचेंगे,गाएंगे, वोट के लिए लोगों को लुभाएंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राजनीति घमासान तेज होने लगे है। जैसै-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही हैं राजनीति पार्टियों की सरगर्मी बढ़ गई है। दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजे जारी किए जाएंगे।

suman
Published on: 11 Jan 2020 3:29 PM GMT
दिल्ली में BJP के लिए ये स्टार्स करेंगे प्रचार, नाचेंगे,गाएंगे, वोट के लिए लोगों को लुभाएंगे
X

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राजनीति घमासान तेज होने लगे है। जैसै-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही हैं राजनीति पार्टियों की सरगर्मी बढ़ गई है। दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजे जारी किए जाएंगे। इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चुनाव मैदान में हैं।

यह पढ़ें...जामिया में अरुंधति रॉय का ये बयान, फिर खड़ा करेगा विवाद, जानिए क्या कहा….

यहां जानेें CAA की सच्चाई, BJP ने जारी की ये खास वीडियो

बॉलीवुड व भोजीवुड के सितारें

बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में जीत के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट बनाई है, जो दिल्ली चुनाव में प्रचार करेंगे। इस लिस्ट में बॉलीवुड के साथ भोजपुरी सिनेमा के कई सितारे शामिल हैं। खबरों के मुताबिक दिल्ली बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 54 स्टार प्रचारकों की लिस्ट बनाई है।

इसमें प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी, निरहुआ, सांसद रवि किशन, के अलावा सांसद सनी देओल, मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, सपना चौधरी, असम से हेमंत बिस्वा शर्मा, मुख्यमंत्री सोनोवाल, बिहार से गिरिराज सिंह, सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र से देवेन्द्र फडणवीस, मनोज तिवारी इत्यादि शामिल हैं।

बीजेपी ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी इलेक्शन कमेटी की घोषणा की। इस सूची में कुल 15 लोगों के नाम शामिल हैं, जिसमें सबसे ऊपर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम है। वहीं दिल्ली आम आदमी पार्टी भी पूरे जोर- शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुट गई है।

यह पढ़ें...दिल्ली में फिर आग का तांडव, मौके पर 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, रेस्क्यू जारी

इतने मतदाता

दिल्ली में एक करोड़ 47 लाख 03 हजार 692 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इसके बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे।

दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। वर्तमान में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री है। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

suman

suman

Next Story