×

दिल्ली चुनाव में कौन मारेगा बाजी, देखें Newstrack का सबसे सटीक EXIT पोल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान खत्म हो गया। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। मतदान केन्द्रों पर लंबी-लंबी लाइनें देखी गईं।

Dharmendra kumar
Published on: 8 Feb 2020 1:02 PM GMT
दिल्ली चुनाव में कौन मारेगा बाजी, देखें Newstrack का सबसे सटीक EXIT पोल
X

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान खत्म हो गया। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। मतदान केन्द्रों पर लंबी-लंबी लाइनें देखी गईं।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में शाम 5 बजे कर कुल 58 फीसदी मतदान हुआ। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे कम मतदान हुआ है। इसी सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में हैं। नई दिल्ली सीट पर सिर्फ 50.73 फीसदी मतदान हुआ।

एग्जिट पोल के सबसे सटीक और विश्वसनीय आंकड़े जानने के लिए हमारे (Newstrack.com) साथ बने रहिए। इस चुनावी मुकाबले में आम आदमी पार्टी (आप), बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं।

न्यूजट्रैक को मिले आंकड़ों के मुताबिक आप को 50+-4, बीजेपी को 20+-5, और कांग्रेस 2+-1 सीटें मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें...शाहीन बाग़ की महिलाओं ने दिया वोट, तो इन्होने संभाल लिया प्रदर्शन का मोर्चा

इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी मैदान में हैं। दिल्ली के मतदाताओं ने दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी तय कर दिया है। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे और उस दिन पता चलेगा कौन बाजी मारेगा।

यह भी पढ़ें...आप की जीत तय, भाजपा बढ़ाएगी हैसियत

पिछले चुनाव में दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटें जीतने वाले केजरीवाल का जादू चलेगा और बीजेपी का दाव इस पर पूरे देश की निगाहें हैं।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए आप, बीजेपी और कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया। नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखी गई है, लेकिन इस चुनाव में सबसे अधिक शाहीन बाग का मुद्दा छाया रहा।

यह भी पढ़ें...दिल्ली चुनाव खत्म: सुस्त रही वोटिंग, 5 बजे तक 52.19 फीसदी हुआ मतदान

शाहीन बाग में करीब दो महीने से नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। बीजेपी नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग का मुद्दा खूब उठाया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story