×

बदलेगी दिल्ली की तकदीर: BJP ने अपने 'संकल्प पत्र' में किये ये बड़े वादे...

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली लोकसभा चुनाव को लेकर 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, नितिन गडकरी और मनोज तिवारी मौजूद रहे। 

Shivani Awasthi
Published on: 31 Jan 2020 10:09 AM GMT
बदलेगी दिल्ली की तकदीर: BJP ने अपने संकल्प पत्र में किये ये बड़े वादे...
X

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली लोकसभा चुनाव को लेकर 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, नितिन गडकरी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मौजूद रहे। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि दिल्ली की तकदीर को हम बदलने वाले हैं। दिल्ली में वायु-जल प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है, हमारी केंद्र सरकार ने दोनों ही दिशा में बड़े काम किए जा रहे हैं।

नितिन गडकरी ने जारी किया चुनावी घोषणा-पत्र:

नितिन गडकरी ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस दिल्ली में साफ पानी की व्यवस्था करना है। केंद्र सरकार ने जो निर्मल गंगा के तहत 7000 करोड़ का प्रोजेक्ट चलाया है, उसके तहत दिल्ली में 2070 तक साफ पानी की सुविधा मिलेगी। हमारी सरकार ने वेस्टर्न-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बनाने का काम किया है।

ये भी पढ़ें: गजब है इन नेताओं का स्टाइल: बड़े-बड़े एक्टर्स भी इनके लुक के आगे हैं फेल

बीजेपी ने पूरे किये ये वादे:

-गडकरी ने बताया कि दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे दिल्ली से मुंबई के लिए बनाया जा रहा है। दिल्ली के लोग 12 घंटे में मुंबई पहुंच जाएंगे। इसके जरिए दिल्ली के आसपास गांवों को भी फायदा पहुंचेगा।

-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का काम अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। अब चालीस मिनट में लोग दिल्ली से मेरठ जा सकेंगे।

-करीब 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से वेस्टर्न और ईस्टर्न पेरिफेरल का निर्माण कार्य केंद्र सरकार ने पूरा किया है।

-इसके कारण दिल्ली में आने वाला डायरेक्ट ट्रैफिक डाइवर्ट हुआ है और इससे दिल्ली में होने वाले वायु प्रदुषण में भी बहुत कमी आई है।

ऐसे बना भाजपा का घोषणा पत्र:

घोषणा पत्र को मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव' अभियान के जरिये तैयार किया गया है। इस अभियान को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, विजय गोयल, हंसराज हंस ने लॉन्च किया था। इस अभियान के तहत भाजपा ने 70 विधानसभाओं में 49 वीडियो रथ के साथ-साथ सुझाव के लिए 1600 विशेष बक्से भी रखे थे।

कांग्रेस का घोषणा पत्र भी अभियान से बना:

बता दें कि केवल भाजपा ही नहीं कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र दिल्ली की जनता के सुझावों से तैयार किया है। कांग्रेस ने 'दिल्ली के दिल की बात' नाम से अभियान चलाया था। अभियान को पार्टी नेता शशि थरूर और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और कई अन्य नेताओं ने लांच किया है।

ये भी पढ़ें: शाह ने एक बार फिर किया केजरीवाल पर हमला, शरजील को लेकर कही ये बड़ी बात

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story