×

Delhi Election 2020: यहां खराब हुआ EVM तो इस बूथ पर अंधेरे में वोटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आज वोटिंग हो रही है। 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। पोलिंग बूथ पर लंबी कतारे लगी हुई हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 8 Feb 2020 4:27 AM
Delhi Election 2020: यहां खराब हुआ EVM तो इस बूथ पर अंधेरे में वोटिंग
X

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आज वोटिंग हो रही है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में आज मतदान हो रहा है। वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पर लंबी कतारे लगी हुई हैं। हालाँकि वोटर्स को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।

यहां हुआ ईवीएम खराब:

दिल्ली के यमुना विहार में EVM खराब होने की जानकारी मिल रही है। जिसके चलते मतदान शुरू होने में भी देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि EVM में खराबी की वजह से यमुना विहार के सी-10 बूथ पर अबतक मतदान नहीं शुरू हो सका है। चुनाव आयोग की टेक्निकल टीम वहां पहुंच गई है। इसके अलावा नई दिल्ली विधानसभआ के सरदार पटेल विद्यालय में भी EVM खराब है।

ये भी पढ़ें: Live: दिल्ली में खिलेगा कमल या बनेगी AAP की सरकार, शुरू हुआ मतदान

यहां बूथ पर अँधेरा:

इतना ही नहीं दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके के 153 नंबर बूथ पर रोशनी काफी कम है। इससे लोग नाराज़ हैं और गुस्से में हैं। वोट डालने पहुंचे लोगों का कहना है कि अंधेरे में EVM के बटन नहीं दिख रहे हैं।

जामिया-शाहीन बाग में कड़ी सुरक्षा:

इसके अलावा दिल्ली के संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल जामिया और शाहीन बाग़ स्थित पोलिंग बोथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती यहां की गयी है।

ये भी पढ़ें: जल उठी मुंबई: इमारत में भीषण आग से मचा हाहाकार, ऐसा है लोगों का हाल

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग के लिए 2689 जगहों पर कुल 13757 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. करीब 1 करोड़ 47 लाख वोटर आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस चुनावी व्यवस्था में 90 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट: कल्याण सिंह और उमा भारती ने उठाई ये बड़ी मांग

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!