×

जल उठी मुंबई: इमारत में भीषण आग से मचा हाहाकार, ऐसा है लोगों का हाल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में शनिवार को भीषण आग लगने का मामला सामने आ रहा है। यहां एक इमारत में अचानक भयानक आग लग गयी।

Shivani Awasthi
Published on: 8 Feb 2020 3:53 AM GMT
जल उठी मुंबई: इमारत में भीषण आग से मचा हाहाकार, ऐसा है लोगों का हाल
X

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में शनिवार को भीषण आग लगने का मामला सामने आ रहा है। यहां एक इमारत में अचानक भयानक आग लग गयी। घटना के बाद आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाने में जुट गयी। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। मौके पर पुलिस मौजूद है।

मिलन इंडस्ट्रियल एस्टेट में भीषण आग:

महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार भीषण आग लग गयी। जानकारी के मुताबिक, घटना मुंबई के कला चौकी इलाके की है।आग अभ्युदय नगर में मिलन इंडस्ट्रियल एस्टेट में लगी है। आग इतनी भीषण थी कि आस पास रह रहे लोगों में खलबली मच गयी। दमकल को सूचित किया गया। आनन फानन में दमकल की पांच गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें: Live: दिल्ली में खिलेगा कमल या बनेगी AAP की सरकार, शुरू हुआ मतदान

दमकल की गाड़ियों के अलावा मौके पर एक एम्बुलेंस और एक क्विक रिस्पांस व्हीकल भी घटनास्थल पहुंच गया है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। हालांकि, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दें कि मुंबई और दिल्ली में आग लगने के मामलों में लगातार इजाफा हुआ है। बीते दिनों मुंबई के मालाबार हिल्स के हैंगिंग गार्डन्स के पास स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई थी। हालांकि, आग पर पर काबू पा लिया गया था। मुंबई फायर ब्रिगेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि अधिक तापमान और धुंए की वजह से इमारत के अंदर फंसे करीब 17-18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मशक्कत की थी।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट में ब्राह्मण ही क्यों? कांग्रेस नेताओं में सिर फुटौव्वल

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story