×

अधिकारियों की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया डिमांड ड्राफ्ट

कोरोना से प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ.राज शेखर द्वारा प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री संकट राहत कोष के नाम पर 2.47 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा गया।

Vidushi Mishra
Published on: 2 April 2020 11:30 AM GMT
अधिकारियों की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया डिमांड ड्राफ्ट
X
अधिकारियों की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया डिमांड ड्राफ्ट

सुशील कुमार

मेरठ,२ अप्रैल। कोरोना से प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ.राज शेखर द्वारा प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री संकट राहत कोष के नाम पर 2.47 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा गया।

ये भी पढ़े... ये 9 देश कोरोना से दूर: सभी हैं सुरक्षित, बचे हैं इस महामारी से

परिवहन निगम प्रबन्ध निदेशक के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे राहत उपायों के लिए परिवहन निगम के सभी नियमित कर्मचारियों और अधिकारियों ने सार्वजनिक हित में स्वेच्छा से एक दिन का वेतन का योगदान मुख्यमंत्री संकट राहत कोष के लिए दिया है।

आज मुख्यमंत्री संकट राहत कोष के नाम पर 2.47 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट माननीय मुख्यमंत्री को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि हम सभी मुख्यमंत्री को विनम्र योगदान को स्वीकार करने के लिए तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।

प्रबन्ध निदेश के अनुसार माननीय मंत्री परिवहन, माननीय अध्यक्ष यूपीएसआरटीसी, प्रमुख सचिव परिवहन, अपने सभी नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों और सभी संगठनों के लिए आभार व्यक्त करता है, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बड़े सार्वजनिक हित में स्वेच्छा से एक दिन का वेतन योगदान देता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को भरोसा है कि, हम सभी एकजुट होकर लड़ेंगे और कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जीतेंगे।

ये भी पढ़े... मेरठ: यूक्रेन में फंसे 600 भारतीय छात्रों को एयरलिफ्ट कराने की उठी मांग

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story