×

ये 9 देश कोरोना से दूर: सभी हैं सुरक्षित, बचे हैं इस महामारी से

कोरोना के कहर ने आज पूरे विश्व में आफत मचा के रखी है। ऐसे में दुनिया के सिर्फ 9 देश ही बचे हैं जिन पर इस महामारी का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। जबकी इनके पड़ोसी देशों की हालत बहुत खराब है।

Vidushi Mishra
Published on: 2 April 2020 11:16 AM GMT
ये 9 देश कोरोना से दूर: सभी हैं सुरक्षित, बचे हैं इस महामारी से
X
ये 9 देश कोरोना से दूर: सभी हैं सुरक्षित, बचे हैं इस महामारी से

नई दिल्ली : कोरोना के कहर ने आज पूरे विश्व में आफत मचा के रखी है। ऐसे में दुनिया के सिर्फ 9 देश ही बचे हैं जिन पर इस महामारी का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। जबकी इनके पड़ोसी देशों की हालत बहुत खराब है। इन सबके बीच आश्चर्य की बात ये है कि ये 9 देश कैसे अभी तक बचे हुए है कोरोना के संक्रमण से। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया के केसों का एक बड़ा डाटा तैयार किया है। उसका लाइव ट्रैकर भी चलता है। जिसमें हर देश के मरीजों और मौतों की संख्या का अपडेट बना रहता है।

ये भी पढ़े... इस बैंक ने किया ऐलान, माह के अंत में देगी ग्राहकों को तोहफा

चलिए जानते हैं कि ये देश कौन से हैं...

तुर्कमेनिस्तान

तुर्कमेनिस्तान ही है पहला देश। तुर्कमेनिस्तान ने तो अपने देश में कोरोना वायरस शब्द पर ही रोक लगा दी है। मास्क लगाकर घूमने और महामारी की बात करने पर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दे रही है। कोरोना के रोकथाम के सोशल पोस्ट और दीवारों पर लगे पोस्टर भी हटा दिए गए हैं।

ताजिकिस्तान

दूसरा देश है ताजिकिस्तान। ये देश अपने पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहां लोग ट्रैकिंग-क्लाइंबिंग के लिए आते हैं। इसने मार्च के शुरुआत में ही दुनिया के 35 देशों के नागरिकों को अपने यहां आने से मना कर दिया था। अब इसने कहा है कि न तो कोई विदेशी नागरिक न ही उसका अपना कोई नागरिक विदेश से वहां आ सकता है जब तक सब ठीक न हो जाए।

ये भी पढ़े... अमेरिका की वो गलतियां, जो छिन सकती है 2 लाख लोगों की जिंदगियां

उत्तर कोरिया

तीसरा है चीन से सटा हुआ उत्तर कोरिया। यह भी अब तक कोरोना वायरस के चंगुल से मुक्त है। यह दुनिया के सबसे सीक्रेट देशों में से एक माना जाता है। चीन में कोरोना वायरस के फैलते ही इसने अपनी सारी सीमाएं सील कर दी थीं। विदेशी नागरिकों का आना-जाना वैसे ही उत्तर कोरिया में ज्यादा नहीं है।

दक्षिणी सूडान

चौथा है उत्तरी अफ्रीका के दक्षिणी सूडान में अब तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इस देश की आबादी 1.11 करोड़ है। आबादी इतनी ज्यादा होने के बाद भी इस देश की सीमाएं भी सील हैं। न कोई बाहर जा पा रहा है, न ही कोई अंदर आ पा रहा है। लेकिन जनजीवन सामान्य है।

यमन

पांचवा देश है यमन। यह भी कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा हुआ है। इस देश ने कई सालों तक गृहयुद्ध का सामना किया है। हालंकि भूख और गरीबी से भी यहां बहुत से लोग मारे गए हैं। लेकिन यहां अभी तक कोरोना नहीं पहुंचा है। यहां की आबादी करीब 3 करोड़ है।

ये भी पढ़े... अमेरिका की वो गलतियां, जो छिन सकती है 2 लाख लोगों की जिंदगियां

बुरुंडी

बुरुंडी भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा हुआ है। यह देश अपने वाइल्डलाइफ, जंगल और हरियाली की वजह से जाना जाता है। इस देश में भी कोरोना वायरस का एक भी केस सामने नहीं आया है।

मालावी

सातवां देश है पूर्वी अफ्रीका का मालावी. इस देश की पहचान यहां का वाइल्डलाइफ, जंगल, जीव-जंतु और तट हैं। यहां का ग्रेट रिफ्ट वैली और मालावी लेक बहुत प्रसिद्ध है। इस देश में भी अभी तक कोरोना वायरस का एक भी केस नहीं मिला है।

कोमोरोस

आठवां देश कोमोरोस। इस देश में भी अब तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। ये देश भी अफ्रीका में है। ये ज्वालामुखीय द्वीपों का समूह है। लोग इन द्वीपों को परफ्यूम आईलैंड भी कहते हैं। क्योंकि यहां खुशबूदार पेड़ मिलते हैं।

लिसोथो

नौवा देश है अफ्रीका का लिसोथो देश। यह देश अपने बर्फ से ढके पहाड़ों और वन्यजीव अभ्यारण्यों के लिए जाना जाता है। ये देश भी अब तक कोरोना वायरस से अछूता है।

ये भी पढ़े... इन दो इस्लामिक देशों में बैन है तबलीगी जमात, जानें क्या है वजह

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story