×

जौनपुर में प्रियंका गांधी को लेकर उठी ये माँग, तो क्या सोनिया से खुश नहीं कार्यकर्ता

इसी मुद्दे को लेकर आज देवउठनी एकादशी के दिन जनपद जौनपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की मूर्ति के पास स्थित खरका तिराहा पर मौन ब्रत रखा और कांग्रेस जनों के हस्ताक्षर युक्त पत्र कांग्रेस के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास भेजा है जिसमें मांग किया है कि कांग्रेस पार्टी को एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है।

Newstrack
Published on: 25 Nov 2020 11:19 AM GMT
जौनपुर में प्रियंका गांधी को लेकर उठी ये माँग, तो क्या सोनिया से खुश नहीं कार्यकर्ता
X
जौनपुर में प्रियंका गांधी को लेकर उठी ये माँग, तो क्या सोनिया से खुश नहीं कार्यकर्ता (Photo by social media)

जौनपुर: कांग्रेस में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की मांग अब जिले स्तर पर कांग्रेस जनों ने शुरू कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मंशा कितना साकार स्वरूप ले सकेगी यह तो राष्ट्रीय नेतृत्व ही बता सकता है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी बाड्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से कांग्रेस मजबूत होगी और सत्ता में वापसी संभव है।

ये भी पढ़ें:Cyclone Nivar Live: तेजी से आगे बढ़ रहा भयानक तूफान, रफ्तार 120 KM प्रति घंटे

इसी मुद्दे को लेकर आज देवउठनी एकादशी के दिन जनपद जौनपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की मूर्ति के पास स्थित खरका तिराहा पर मौन ब्रत रखा और कांग्रेस जनों के हस्ताक्षर युक्त पत्र कांग्रेस के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास भेजा है जिसमें मांग किया है कि कांग्रेस पार्टी को एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है। हम कांग्रेस जन मांग करते है कि प्रियंका गांधी जी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाये। ऐसी इच्छा देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ता चाहता है कि उनका अध्यक्ष उनके बीच रहे उनके साथ खड़ा रहे और संघर्ष करें ।

देश में जब जब कांग्रेस कमजोर हुईं हैं उसका बुरा असर देश पर पड़ा है

पत्र में यह भी कहा गया कि देश में जब जब कांग्रेस कमजोर हुईं हैं उसका बुरा असर देश पर पड़ा है। वही स्थित वर्तमान में भी है आज समाज टूट रहा है ,देश में भाईचारा कमजोर हुआ है ,देश में असहिष्णुता बढ़ रही है । देश का हर एक नागरिक डरा हुआ है इसका मूल कारण कांग्रेस की कमजोरी है। देश के अन्दर लोकतंत्र के लिए खतरा बढ़ गया है। ऐसे में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को फैसला लेना चाहिए और कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी बाड्रा को दिया जाना चाहिए ताकि देश को बचाया जा सके।

हम सभी कांग्रेस जन मांग करते हैं

हम सभी कांग्रेस जन मांग करते हैं कि बिना किसी बिलम्ब के प्रियंका जी को कांग्रेस का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया जाए जिससे कांग्रेस मजबूत हो और देश में एक सशक्त विकल्प दे सकें और देश को संगठित कर विकास एवं शांति के रास्ते पर ले जा सके।

ये भी पढ़ें: अलर्ट पर दिल्ली-देहरादून: यात्रीगण अब इसके लिए रहें तैयार, हो गया ऐलान

मौन ब्रत कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जौनपुर इन्द्रसेन श्रीवास्तव के नेतृत्व में सतीश यादव सचिव सेवादल उत्तर प्रदेश, शैलेन्द्र सिंह ,छोटेलाल यादव,रामसेवक यादव,सुनील श्रीवास्तव, रामचंद्र मिश्रा, शिवेंद्र प्रताप सिंह , अनिल सोकर ,सुरेंद्र त्रिपाठी, साजिद हमीद, बृजेश तिवारी, अजय श्रीवास्तव आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कांग्रेस समर्थित स्नातक एमएलसी प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह जी व जौनपुर कांग्रेस अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने जूस पिलाकर मौन ब्रत तोड़वाया।

रिपोर्ट- कपिल देव मौर्य

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story