×

UP News: देवरिया में हैरान कर देने वाली घटना, पत्नी ने छठ के लिए मांगे पैसे तो भड़का पति, गला घोंट कर ले ली जान

UP News: आरोपी विपिन ने 18 नवंबर को खेत में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पत्नी खुशबू छठ पूजा का सामान खरीदने के लिए पैसे मांगने खेत पर पहुंची थी।

Krishna Chaudhary
Published on: 21 Nov 2023 5:49 AM GMT
Husband murder wife in Deoria
X

Husband murder wife in Deoria (photo: social media )

UP News: देवरिया में एक महिला को छठ पर्व के लिए अपने पति से पैसा मांगना इतना भारी पड़ा कि उसकी जान ही चली गई। निर्दयी पति ने इस मामूली से बात के लिए उसकी निर्ममता से हत्या कर दी और लाश को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर गांव से भाग निकला। वारदात के 36 घंटे बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की पहचान आलोक उर्फ विपिन सिंह के रूप में हुई है, जो कि थाना सुरौली के ग्राम सुकई परसिया का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर महिला का शव कुशीनगर से बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज शिकायत पर दहेत प्रताड़ना, हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

18 नवंबर को खेत में कर दी थी हत्या

जानकारी के मुताबित, आरोपी विपिन ने 18 नवंबर को खेत में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पत्नी खुशबू छठ पूजा का सामान खरीदने के लिए पैसे मांगने खेत पर पहुंची थी। विपिन उस दौरान अपने ट्रैक्टर से खते जोत रहा था। पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि विपिन ने खुशबू पर हमला कर दिया।

Deoria News: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हासिल की नौकरी, अब बर्खास्त

खुशबू को मारने-पीटने के बाद उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। फिर उसके शव को खेत में रखे पुआल के ढ़ेर में छिपाकर ट्रैक्टर लेकर घर की ओर भागा। वहां उसने ट्रैक्टर में ट्रॉली जोड़ी और फिर वहां से खेत पहुंचा। पत्नी के शव को ट्रॉली में डाला और उसे लेकर गांव से बाहर निकल गया। इस पूरी घटना को दूर खेत में काम कर रहे कुछ मजदूरों ने देख लिया। उन्होंने ही इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, फिर पुलिस तक बात पहुंची।

दोनों का हुआ था प्रेम-विवाह

विपिन ने साल 2018 में खुशबू के साथ प्रेम विवाह किया था। शुरूआत में घर वाले इसके लिए राजी नहीं थे लेकिन फिर गांव में पंचायत बैठऩे के बाद वे राजी हुए। 2019 में खुशबू ने एक बेटी को जन्म दिया था। मृतका के पिता का आरोप है कि इसके बाद से उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। उससे दहेज के तौर पर 10 लाख रूपये की मांग की जाने लगी। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 लोगों के असलहे का लाइसेंस निरस्त

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story