×

Dhan Kharid Registration: किसानों के लिए जरुरी खबर, धान बिक्री के लिए पंजीयन शुरू, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य

Dhan Kharid Registration: धान की रोपाई के साथ ही प्रसाशन ने धान खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के जिलों में जिलाधिकारी ने धान की खरीददारी के लिए एडीएम आपूर्ति को जिला धान खरीद अधिकारी नियुक्त कर दिया है।

Jugul Kishor
Published on: 3 July 2023 2:29 AM GMT
Dhan Kharid Registration: किसानों के लिए जरुरी खबर, धान बिक्री के लिए पंजीयन शुरू, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य
X
धान ( सोशल मीडिया)

Dhan Kharid Registration: किसानों ने बारिश की शुरूआत के साथ ही धान की रोपाई शुरू कर दी है। धान की रोपाई के साथ ही प्रसाशन ने धान खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के जिलों में जिलाधिकारी ने धान की खरीददारी के लिए एडीएम आपूर्ति को जिला धान खरीद अधिकारी नियुक्त कर दिया है। किसानों को धान बेचने के लिए पहले ही पंजीकरण करवाना होगा, जो शुरु हो गया है। किसान 31 अगस्त तक सरकार की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। या फिर मोबाइल एप up kisan mitra से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

सरकारी केंद्रों पर केवल पंजीकृत किसानों से खरीदा जाएगा धान

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी निश्चल आनंद ने बताया कि जिन किसानों ने गेंहू या फिर धान खरीद के पहले रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। उन किसानों को सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की जरुरत नहीं है। उन्होने बताया कि ऐसे किसानों को केवल वेबसाइट पर जाकर एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन को संशोधित कर दोबारा लाक करना होगा। निश्चल आनंद ने कहा कि धान खरीद के बारे में सभी प्रकार की जानकारी के लिए किसान अपने मोबाइल में यूपी किसान मित्र एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से किसी अपनी जमीन रकबे का सत्यापन, खरीद और न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी ले सकते हैं। इसी एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते है। उन्होने कहा कि ये रजिस्ट्रेशन करवाना जरुरी तभी किसान सरकारी केंद्रों पर अपना धान बेंच सकेंगे।

धान खरीद का समर्थन मूल्य निर्धारित

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी निश्चल आनंद ने बताया कि इस बार सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद केवल और केवल पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी। उन्होने बताया कि इस बार कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति कुंतल और ग्रेड ए का धान 2203 रुपए प्रति कुंतल तय किया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story