×

2021 तक गोरखपुर फर्टिलाइजर का व्यवसायिक उत्पादन हो जाएगा शुरू: धर्मेंद्र प्रधान

गोरखपुर के दौरे पर आए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरगदवा स्थित फर्टिलाइजर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

Aditya Mishra
Published on: 12 May 2023 5:24 PM GMT (Updated on: 12 May 2023 5:32 PM GMT)
2021 तक गोरखपुर फर्टिलाइजर का व्यवसायिक उत्पादन हो जाएगा शुरू: धर्मेंद्र प्रधान
X

गोरखपुर: गोरखपुर के दौरे पर आए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरगदवा स्थित फर्टिलाइजर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि फर्टिलाइजर में चल रहा है काम लगभग 66% पूर्ण हो चुका हैं। जो हमने समय दिया था उससे पहले यह कार्य पूर्ण हो रहे हैं। यह संतोषजनक है।

हमें पूर्ण विश्वास है फरवरी 2021 तक इसकी व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा। पूर्वांचल के किसानों को बहुत परेशानी में रहना नहीं होगा। स्थानीय खाद इनके काम आएगी।

ये भी पढ़ें...सीएम योगी ने मंत्रियों संग राज्यपाल से की मुलाकात, जानिए किसने क्या कहा?

कारखाने के निर्माण पर 7 हजार करोड़ का खर्च

यहां के स्थानीय नौजवानों को रोजगार मिलेगा। 7 हजार करोड़ रुपया खर्च करके इस कारखाने का निर्माण हो रहा है। जो 26 साल से बंद पड़ा था। यहां के लोगों के मन में ग्लानि भरा पड़ा था। उस दुख कष्ट को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समझा और उसे पूरा किया।

वहीं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं आभारी हूं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जिन्होंने यहां के लोगों का दुख और दर्द को समझा।

यहां का हर एक व्यक्ति इस नए प्लांट को अपनी आंखों से साकार होते हुए देखना है। पहले की तुलना में यह प्लांट ज्यादा क्षमता का और बेहतर कारखाना बनाया जा रहा है।

मैंने पहले दिन से ही यह बात कही थी कि राज्य सरकार इसमें पूर्ण रूप से हर तरह की मदद करेगी। यह कारखाना नवंबर 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा और इसका प्रोडक्शन फरवरी 2021 में तैयार हो जाएगा। यह पूर्वांचल के लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं प्रधानमंत्री जी का बहुत आभारी हूं।

ये भी पढ़ें...NRC पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- जरूरत पड़ने पर उत्तर प्रदेश में लागू होगा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story