Moradabad News: दो बड़े पूंजीपति घरानों के बीच विवाद, एक करोड़ की मांग करने का आरोप

Moradabad News: मानसरोवर के संचालक व टाउन हॉल स्थित होटल पैराडाइज के मालिक ऋषि छाबड़ा का आरोप है कि कांठ रोड पर स्थित अकबर ब्रास के मालिक अकबर कयूम और उनके परिवार के अलावा इलैवन आर्चिड के अनिल तोमर, उसके साथी फरहान ने चार अन्य के साथ मिलकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

Sudhir Goyal
Published on: 19 April 2023 1:34 PM GMT
Moradabad News: दो बड़े पूंजीपति घरानों के बीच विवाद, एक करोड़ की मांग करने का आरोप
X

Moradabad News: जनपद में दो बड़े पूंजीपतियों के बीच जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। भूमि विवाद में धमकी और एक करोड़ की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। मानसरोवर एच के संचालक ऋषि छाबड़ा ने अकबर ब्रास के मालिक अकबर कयूम, उनकी पत्नी और बेटे के अलावा इलैवन आर्चिड के मालिक अनिल तोमर समेत आठ लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस थाने में दी गई तहरीर में इनपर धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

दो बड़े कारोबारी घरानों के बीच हुआ विवाद शहर में सुर्खियों में है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लोग इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। थाना मझौला के मानसरोवर के संचालक व टाउन हॉल स्थित होटल पैराडाइज के मालिक ऋषि छाबड़ा का आरोप है कि कांठ रोड पर स्थित अकबर ब्रास के मालिक अकबर कयूम व उनके परिवार पर तमाम आरोप लगाए हैं। कहा है कि अकबर, उनके बेटे अदनान, पत्नी अफसर खातून के अलावा इलैवन आर्चिड के अनिल तोमर, उसके साथी फरहान ने चार अन्य के साथ मिलकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनका आरोप है कि यह लोग उनसे एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं।

विवाद के पीछे जमीन का मामला बताया जा रहा है। ऋषि छाबड़ा ने आरोप लगाया है कि अकबर किले के पास उनकी जमीन है, जिसे अकबर कयूम अपनी बता रहे हैं। जमीन के लिए एक करोड़ की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक अकबर कयूम और अनिल तोमर का पक्ष नहीं मिल सका था। लेकिन पूंजीपतियों के बीच यह विवाद होने से खासकर शहर के व्यापारी वर्ग में कौतूहल का माहौल है। कोई अकबर के पक्ष को गलत बता रहा है, जबकि कई लोग खुद ऋषि छाबड़ा को ही लेकर तमाम तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Sudhir Goyal

Sudhir Goyal

Next Story