×

पेड़ की डाल गिरने पर विवादः कर दिया भाले से हमला, दो घायल

राजेश सिंह ने बताया की जैसे ही पेड़ का डाल हमारे आगंन मे गिरा डाल गिरने से हमारे घर का दिवाल चटक गया। तब हमारे परिवार ने मना किया।

Aradhya Tripathi
Published on: 16 Jun 2020 8:54 AM GMT
पेड़ की डाल गिरने पर विवादः कर दिया भाले से हमला, दो घायल
X

गाजीपुर: देश में कोरोना महामारी के चलते जब तक लॉकडाउन लगा था। तब तक देश हो या राज्य या जिला कही भी कोई विवाद नहीं था। जैसे ही आठ जून को देश को अनलॉक किया गया। हर तरफ मार झगड़े शुरू हो गए। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाने क्षेत्र के पैकवली गांव का है। जहां दो लोगो के बीच कहासुनी शुरू हुई और भाले के वार तक पहुंच गई। भाले के वार से दो लोग राजेश सिंह पुत्र अवध नरायण सिंह व मंगेश सिंह पुत्र राजेश सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये।

मामूली दीवाल चटक जाने पर हुआ विवाद

सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलो को उपचार के लिए बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर चली आई। जहां डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार करने व मेडिकल करने के बाद गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल राजेश सिंह ने बताया की बृजेश सिंह ,अश्वनी सिंह, पुत्र प्रेम सिंह पेड़ का डाल काट रहे थे।

ये भी पढ़ें- एक और हाथी की मौतः नहीं बचा सका वन विभाग, बतायी ये वजह

राजेश सिंह ने बताया की जैसे ही पेड़ का डाल हमारे आगंन मे गिरा डाल गिरने से हमारे घर का दिवाल चटक गया। तब हमारे परिवार ने मना किया। लेकिन बृजेश सिंह,अश्वनी सिंह पुत्र प्रेम सिंह हमारे घरो मे घुस कर भाले से हमला कर दिया। वहीं पुलिस ने बताया की पैकवली गांव मे दो लोगों के बीच झगड़ा हुंआ है।

घर में घुसने पर मना करने पर किया भाले से वार

ये भी पढ़ें- सिंधिया की घर वापसी: ज्योतिरादित्य कोरोना से हुए ठीक, समर्थकों ने किया था ये काम

घायल मंगेश सिंह ने बताया की बृजेश सिंह, अश्वनी सिंह दोनो हमारे घर मे घुस रहें थे। जिसपर हम लोगों ने घर मे घुसने से मना किया। इसी बात को लेकर राजेश सिंह पुत्र अवध नरायण सिंह मंगेश सिंह पुत्र राजेश सिंह पर हमला कर दिया। वहीं करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया की इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिला हैं। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाई की जायेंगी।

रिपोर्ट- रजनीश कुमार मिश्र

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story