×

Nikay Chunav 2023: सपा को लगा बड़ा झटका: जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अब आप के टिकट पर लड़ेंगे पालिका अध्यक्ष का चुनाव

Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय सपा से त्यागपत्र देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Shashikant Gautam
Published on: 22 April 2023 8:24 PM GMT
Nikay Chunav 2023: सपा को लगा बड़ा झटका: जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अब आप के टिकट पर लड़ेंगे पालिका अध्यक्ष का चुनाव
X
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने दिया त्यागपत्र: Photo- Newstrack

Mirzapur News: नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय सपा से त्यागपत्र देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सुनील ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष का टिकट पैसा लेकर देने का काम किया जा रहा था। कुछ दिन पहले आये सपा में उन्हें पैसे से दिया गया टिकट, वहीं आम आदमी पार्टी के काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने सुनील पांडेय को मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। सुनील कुमार पांडेय कल अपना नामांकन करेंग।

चुनाव शुरू होता है समाजवादी पार्टी में बगावती स्वर उठने लगते हैं

चुनाव चाहे लोकसभा का हो, चाहे विधानसभा का हो या नगर निकाय का जब भी चुनाव शुरू होता है समाजवादी पार्टी में बगावती स्वर उठने लगते हैं। लोकसभा 2019 में टिकट नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था, 2022 के विधानसभा चुनाव में डॉक्टर विनोद बिंद को सपा से विधानसभा का टिकट नहीं मिला तो निषाद पार्टी में जाकर एनडीए गठबंधन से चुनाव जीत लिए। अब निकाय चुनाव में मिर्जापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय को टिकट नहीं मिला तो नाराज होकर वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आम आदमी पार्टी के काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी के नेतृत्व में अपने समर्थकों के साथ सुनील कुमार पांडेय ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। आम आदमी पार्टी के काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी ने सुनील कुमार पांडेय को पार्टी में शामिल कराने के बाद घोषणा करते हुए कहा कि नगर पालिका मिर्जापुर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील कुमार पांडेय होंगे। वे कल अपना नामांकन करेंगे।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी, बीएसपी, कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार तो बना लिया, लेकिन विकास नहीं कराया। आम आदमी पार्टी को मौका मिलता है तो नगरपालिका का विकास होगा। प्रदेश में 70 प्रतिशत से ज्यादा चेयरमैन, सभी मेयरों की घोषणा कर दी गई है। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूती से नगर निकाय चुनाव लड़ रही है।

सात साल से थे सपा में-

समाजवादी पार्टी में सात साल से सेवा कर रहे सपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने आज पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। इसके साथ ही सपा के खिलाफ बगावत शुरू कर दी। कहा- समाजवादी पार्टी में पैसा लेकर नगर निकाय चुनाव में टिकट दिया जा रहा है। दो महीने पहले कांग्रेस से सपा में आए लोगों को टिकट देकर प्रत्याशी बना दिया है जिसका मेरे पास प्रमाण है, मैं खुलकर नहीं बोलूंगा। इसकी शिकायत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की थी, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। जिस पार्टी में सम्मान नहीं है, वहां पर रहना उचित नहीं समझा। समाजवादी पार्टी को पूंजीवादी पार्टी कर देना चाहिए।

Shashikant Gautam

Shashikant Gautam

Next Story