×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Jhansi News: मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल नियंत्रण कार्यालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Jhansi News: मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने अपने निरीक्षण के दौरान सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से मानसून पेट्रोलिंग, रेल मदद, आरपीएफ की सक्रियता एवं व्यस्ततम रेल मार्ग में गुड्स परिचालन (माल गाड़ियों) के संचालन पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

B.K Kushwaha
Published on: 20 July 2023 5:06 PM GMT
Jhansi News: मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल नियंत्रण कार्यालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
X
मंडल नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण करते मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा (Pic: Newstrack)

Jhansi News: नव आगंतुक मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने ट्रेन संचालन से संबंधित सभी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। उन्होंने नियंत्रण कार्यालय में ट्रेनों का संचालन पूर्ण संरक्षा के साथ करने के निर्देश दिये। सिन्हा ने कहा कि रेलगाड़ियों का संचालन (आवागमन) समय पालन के साथ सुनिश्चित करें। उनके द्वारा यात्री जन सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने एवं रेल मदद शिकायतों का निराकरण शीघ्रता से किए जाने के भी निर्देश दिए गए।

रेलगाड़ियों का संचालन समय पालन के साथ सुनिश्चित करेंः डीआरएम

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने अपने निरीक्षण के दौरान सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से मानसून पेट्रोलिंग, रेल मदद, आरपीएफ की सक्रियता एवं व्यस्ततम रेल मार्ग में गुड्स परिचालन (माल गाड़ियों) के संचालन पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। मंडल में चल रहे कार्यों को समयबद्ध तरीके से ब्लॉक देकर कार्यों को शीघ्रता से करने पर विशेष बल दिया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल नियंत्रण कार्यालय के सभी विभागों के नियंत्रण कक्ष –समय पालन, विद्युत परिचालन, वाणिज्य, सिग्नल एवं दूरसंचार,रेल सुरक्षा बल आदि की कार्य प्रणाली को विस्तार से समझा। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर डी मौर्य, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवम् दूरसंचार इंजीनियर अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालान) अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण आदि अधिकारीगण व पर्यवेक्षक और स्टाफ उपस्थित रहें।

झाँसी - ग्वालियर रोड पर बन रहे रेल ओवर ब्रिज का निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा झाँसी ग्वालियर रोड पर समपार फाटक संख्या 117 बन रहे रेल ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम 72 मीटर लंबे गडर को सफलतापूर्वक लॉन्च करने पर सभी को बधाई दी तथा वर्तमान में चल रहे लोएरिंग के कार्य को संरक्षा पूर्ण करने की दिशा निर्देश दिये। जिससे उक्त ROB बनने से बहुप्रतीक्षित जन सुविधा शीघ्र मिलने के लिए कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति डी पी गर्ग, मंडल अभियंता(मुख्यालय) हिमांशु गौतम आदि उपस्थित रहे।

टिकट जाँच अभियान चलाया गया

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन में ललितपुर स्टेशन पर एम्बुश चेक का आयोजन किया गया। चेक में 164 बिना टिकट,अनियमित यात्रा,बिना बुक समान के केस से 1,23,580 रुपये अर्जित किये गए। चेक में पंजाब मेल,छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस,झेलम एक्सप्रेस,झाँसी मेमो,दक्षिण एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस सहित 11 गाड़ियों के सभी कोच विशेषकर महिला व दिव्यांग कोचों की भी सघनता से जांच की गई। चेक में संजय सोनकर,महेंद्र पटेल,सतपाल सिंह, जितेंद्र वर्मा, अविनाश करोसिया, नीरज वर्मा ,वैभव अग्रवाल, रविन्द्र कुमार ,अभिषेक भटनागर शामिल रहे।

उप मुख्य टिकट निरीक्षक द्वारा सराहनीय कार्य

तेलंगाना एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12724 नई दिल्ली से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के मध्य उप मुख्य टिकट निरीक्षक / झांसी पवन कुमार को गाड़ी चेक करने के दौरान एस-5 की 9 नंबर सीट पर एक बच्चा मिला। बच्चे का नाम साहिल पुत्र जाहिद बच्चे द्वारा बताया गया। पता इनायतपुरा, गाजियाबाद उम्र लगभग 7 साल है। बच्चा गाजियाबाद के मदरसे में पढ़ता था वहां से भागकर ट्रेन में आ गया। इसकी सूचना कॉमर्शियल कंट्रोल झाँसी को दी गई और बच्चे को आरपीएफ ग्वालियर के हैंड ओवर कर दिया गया।

संरक्षा सेमिनार का किया गया आयोजन

रेलवे स्टेशन चित्रकूट में मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पी.के. सिंह यातायात निरीक्षक, डी. गुप्ता जेई / पीवे, एस. के. कुशवाहा / एसएसई (कै. वै), एस.के. मीना सीएलआई / बाँदा एवं संरक्षा सलाहाकार ए. के. दत्ता सहित लगभग 35 पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। संरक्षा संवाद में गाड़ियों के सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story