×

डीएम बने हीरो: जिले में किया ये बढ़िया काम, सभी कर रहे तारीफ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को नगर पंचायत फफूंद के नव निर्मित कार्यों का जिलाधिकारी ने लोकार्पण किया।

Newstrack
Published on: 2 July 2020 1:13 PM GMT
डीएम बने हीरो: जिले में किया ये बढ़िया काम, सभी कर रहे तारीफ
X

औरैया: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को नगर पंचायत फफूंद के नव निर्मित कार्यों का जिलाधिकारी ने लोकार्पण किया। जिसमें नगर में कराए जा रहे नव निर्मित मरघट, खेल मैदान, महा कालेश्वर मंदिर की बाउंड्री व प्रशासनिक आवास का लोकार्पण किया और खेल मैदान में पौधारोपण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान सफाईकर्मियों को सेनेटाइजर व मास्क वितरित किए।

ये भी पढ़ें:यूपी कांग्रेस मुख्यालय की मुखबिरी करा रही है योगी सरकार: अजय कुमार लल्लू

गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द परिसर में नगर पंचायत के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि नगर के विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ीं जायेगी। नगर पंचायत विकास कार्यो कॊ प्राथमिकता से करायेगी। नगर के लोगों की समस्या के निस्तारण के लिए ईओ को दिशा निर्देश दिया जा चुका है। इसके बाद डीएम ने खेल मैदान में जाकर पौधा रोपते हुए कहाकि नगर को हरा भरा रखने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वृक्ष हमारे जीवन के लिए आक्सीजन देने का काम करता है। कहा कि जब तक धरती पर वृक्ष आएंगे तब तक ही हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा और जिस दिन यह धरती वृक्षों से विहीन हो जाएगी उसी दिन से मनुष्य का पतन भी शुरू होने लगेगा। बताया कि पौधा हमें वृक्ष बनकर ऑक्सीजन देता है जिससे हम शुद्ध वातावरण प्राप्त करते हैं।

अधिशाषी अधिकारी डा अनीता शुक्ला ने डीएम का स्वागत करते हुए कहा कि चैयरमैन स्नेहलता शुक्ला के दिशा निर्देश में विकास कार्य चल रहा है और नगर के विकास कार्यो के लिए हमारा प्रयास अनवरत जारी रहेगा। इसके उपरात्त अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला ने बताया नगर में तीन मरघट, दो खेल मैदान अन्य विकास कार्य भी निर्माणाधीन हैं जिनको बहुत जल्द पूरा करा लिया जाएगा। अनुराग शुक्ला ने कहा कि नगर पंचायत प्रत्येक वार्ड में कार्य करा रही है। जिससे कि किसी को यह महसूस न हो कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:बादल से आई तबाही: बिहार में फिर मचा हाहाकार, बिछ गई लाशें

इस दौरान सभासद शब्बीर क़ुरैशी, मुरसलीन खान, प्रवल शर्मा, शिव कुमार, राजेश तिवारी, नंदलाल, प्रमोद तिवारी, गीता कुशवाहा, प्रेम गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा, कमलेश दीक्षित पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस, अंकित तिवारी, फूल सिंह राजपूत, शीलू दोहरे, सत्तार कुरैशी, संतोष शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ राजपूत, नगर पंचायत लिपिक रिजवान व अवनीश सहित आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर-प्रवेश चतुर्वेदी औरैया

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story