×

डीएनए परीक्षण के उपकरणों की खरीद में शिथिलता नही सावधानी बरतें अधिकारी

श्री अवस्थी ने बैठक में इस बात पर जोर दिया कि डीएनए परीक्षण के उपकरणों को विक्रय करने वाली संस्थाओं से सम्पर्क करते हुए उन संस्थाओं से डीएनए परीक्षण के उपकरणों को जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय किया जाय।

राम केवी
Published on: 3 Dec 2019 2:31 PM GMT
डीएनए परीक्षण के उपकरणों की खरीद में शिथिलता नही सावधानी बरतें अधिकारी
X

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को लोकभवन स्थित सभागार में विधि विज्ञान प्रयोगशाला में डी.एन.ए. परीक्षण के उपकरणों के क्रय के सम्बन्ध में एक्सपर्टों के साथ बैठक की।

इसे भी पढ़ें

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने किया जेल का निरीक्षण, जारी किए ये आदेश

श्री अवस्थी ने डी.एन.ए. परीक्षण के उपकरणों की सप्लाई के सम्बन्ध में एक्सपर्टों से विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने एक्सपर्टों से डी.एन.ए. परीक्षण के उपकरणों को कहां से क्रय किया जा सकता है इसकी जानकारी ली। श्री अवस्थी ने बैठक में इस बात पर जोर दिया कि डी.एन.ए. परीक्षण के उपकरणों को विक्रय करने वाली संस्थाओं से सम्पर्क करते हुए उन संस्थाओं से डी.एन.ए. परीक्षण के उपकरणों को जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय किया जाय।

जल्द तैयार हो जाएंगी छह विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं

बैठक में अवगत कराया गया कि प्रदेश के 18 मंडलों में से चार विधि विज्ञान प्रयोगशाला क्रियाशील हैं, आठ विधि विज्ञान प्रयोगशाला में निर्माण कार्य जारी है तथा छह विधि विज्ञान प्रयोगशाला में निर्माण कार्य की कार्यवाही की जानी है। श्री अवस्थी ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रयोगशाला में डी.एन.ए. परीक्षण के उपकरणों को क्रय किये जाने में पूरी सावधानी बरती जाए तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता किसी स्तर पर न बरती जाय।

यहां और इसलिए है डीएनए परीक्षण महत्वपूर्ण

उन्होंने कहा कि पुलिस, न्यायपालिका व अन्य सरकारी विभागों और उपक्रमों द्वारा इंगित अपराध संबंधी साक्ष्यों की जांच में डी.एन.ए. परीक्षण बहुत महत्वपूर्ण होता है। विवेचना अधिकारी को अपराध विवेचना में वैज्ञानिक सहायता में सहयोग किया जाता है। इसके साथ ही अपराध स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें-

मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी का लखनऊ जेल का औचक निरीक्षण, चार पेज का निर्देश जारी

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक लाजिस्टिक विजय कुमार मौर्य, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं असीम अरूण, सचिव गृह भगवान स्वरूप, विशेष सचिव गृह अविनाश सिंह, निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, डॉ. अर्चना त्रिपाठी सहित विधि विज्ञान प्रयोगशाला, चंड़ीगढ़ के एक्सपर्ट डॉ. हक, जैम तथा थर्मोफिशर के प्रतिनिधि सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

राम केवी

राम केवी

Next Story