×

बड़ी छूट लॉकडाउन से न घबड़ाएं, गेहूं खरीद केंद्रों तक आने के लिए किसानों को सुविधा

लखनऊ। उतर प्रदेश में आज 15 अप्रैल से सरकारी खरीद केंद्रो पर गेंहू खरीद का काम शुरु हो गया है। प्रदेश के प्रमुख कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए 5500 केंद्र पूरे प्रदेश में बनाये गये है।उन्होंने बताया कि लाकडाउन के बावजूद किसानों को अपनी फसल गेहूं खरीद केंद्रो तक लाने की छूट दी गयी है।एक वाहन पर एक साथ चार लोगों को भी आने जाने की छूट दी गयी है।

राम केवी
Published on: 15 April 2020 8:32 AM GMT
बड़ी छूट लॉकडाउन से न घबड़ाएं, गेहूं खरीद केंद्रों तक आने के लिए किसानों को सुविधा
X

लखनऊ। उतर प्रदेश में आज 15 अप्रैल से सरकारी खरीद केंद्रो पर गेंहू खरीद का काम शुरु हो गया है। प्रदेश के प्रमुख कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए 5500 केंद्र पूरे प्रदेश में बनाये गये है।उन्होंने बताया कि लाकडाउन के बावजूद किसानों को अपनी फसल गेहूं खरीद केंद्रो तक लाने की छूट दी गयी है।एक वाहन पर एक साथ चार लोगों को भी आने जाने की छूट दी गयी है।

भीड-भाड़ से बचने के लिए किसानों को उनके मोबाईल नम्बरो पर भेजा जा रहा है मैसेज

प्रमुख सचिव ने बताया कि खरीद केंद्रो पर भीड-भाड़ से बचने के लिए किसानों को उनके मोबाईल नम्बरो पर मैसेज भेजा जा रहा है और काल भी की जा रही है।इस बात की व्यवस्था की गयी है कि वहीं किसान गेहूं खरीद केंद्र पर आये जिनको काल करके बुलाया गया है। खरीद केंद्रो पर सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसानों को इस बात की हिदायत दी गयी है कि वे करोना वायरस से बचाव के लिए अपने चेहरे को गमछे से अवश्य ढके रहें।सैनिटाइजेशन का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। खरीद केंद्रो पर तैनात कर्मचारी भी नियमों का पालन कर रहे है।

ये भी पढ़ें

लॉकडाउन में लोगों को न हो परेशानी, योगी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

CM योगी ने टीम -11 के साथ शुरू की बैठक, ACS गृह अवनीश अवस्थी सहित सभी अधिकारी बैठक में मौजूद

अलीगढ जिले में भी आज से गेहूं खरीद का काम शुरु हो गया ।जिले की घनीपुर मंडी समिति स्थित खरीद केंद्र पर अधिकारियों ने खरीद के कार्य का जायजा लिया । जिले में इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार बतायी जा रही है।त्तर प्रदेश में अभी लगभग 4600 क्रय केंद्र ही चिह्नित हो सके है जबकि 5500 क्रय केंद्र स्थापित करने की योजना है। वहीं चिह्नित किए गए क्रय केंद्रों में से अधिकतर सभी जरूरी सामान उपलब्ध नहीं हो सका है। सबसे बड़ा संकट बोरों की उपलब्धता का था जिसका समाधान भारतीय खाद्य निगम के सहयोग से किया जा रहा है। प्रथम चरण में प्रत्येक केंद्र पर 500 से 1000 तक बोरे भेजे जा रहे हैैं।

राम केवी

राम केवी

Next Story