×

बहुत खतरनाक है जगह: भूल कर भी न जाए, वरना गवां बैठेंगे अपनी जान

दुनिया में बहुत सी ऐसी जगह है जो बेहद खूबसूरत तो है लेकिन खाफी खतरनाक भी है। खूबसूरती में ये जगह जन्नत से कम नहीं है, लेकिन खूबसूरती के साथ काफी अजीब है।

Roshni Khan
Published on: 8 Jan 2020 11:49 AM GMT
बहुत खतरनाक है जगह: भूल कर भी न जाए, वरना गवां बैठेंगे अपनी जान
X

लखनऊ: दुनिया में बहुत सी ऐसी जगह है जो बेहद खूबसूरत तो है लेकिन खाफी खतरनाक भी है। खूबसूरती में ये जगह जन्नत से कम नहीं है, लेकिन खूबसूरती के साथ काफी अजीब है। ये जगह लोगों के लिए ही नहीं बल्कि पेड़-पौधों के लिए भी खतरनाक हैं। इनमें से कुछ ऐसी जगह हैं जहां चंद घंटों में आपकी जान भी जा सकती है। तो आइए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जिनसे आपको बहुत काफी दूर रहना चाहिए नहीं तो आप अपनी जान से हाथ धो बैठेंगे।

ये भी पढ़ें:भारत बंद के दौरान केंद्रीय श्रम संगठन उत्तर प्रदेश में चारबाग रेलवे स्टेशन से मार्च निकाला

बिकिनी एटोल

मार्शल आइलैंड पर स्थित बिकिनी एटोल नाम की जगह न तो रहने के लिए सही मानी जाती है और न ही पर्यटकों के लिए। 1940 से 1950 के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने यहां कई परमाणु परीक्षण किए थे, जिसकी वजह से यहां की जमीन में कई रेडियोएक्टिव तत्व मिले और आबोहवा भी जहरीली हो गई। यहां रहने वाले लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा। ऐसा माना जाता है कि यहां की हवा और मिट्टी में अभी भी इतना रेडिएशन है कि आसानी से कैंसर हो सकता है।

डेथ वैली

दुनिया की सबसे गर्म जगहों में अमेरिका स्थित डेथ वैली है। डेथ वैली पूर्वी कैलिफोर्निया में स्थित एक रेगिस्तान है। यहां का तापमान इतना ज्यादा होता है कि इंसान यहां सिर्फ कुछ घंटे ही जिंदा रह सकता है। डेथ वैली में सॉल्ट पैन्स (नमक के डले) भी मौजूद हैं।

स्नेक आइलैंड

इस आइलैंड पर लोगों के जाने पर रोक है क्योंकि यहां हजारों जहरीले सांपों का निवास है। इसी वजह से इसे स्नेक आइलैंड कहा जाता है। यहां सिर्फ कुछ रिसर्चर और ब्राजील की नेवी को ही जाने की अनुमति है।

ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप: बेटी की आत्महत्या पर मां ने उठाये ये सवाल

डानाकिल डिप्रेशन

डानाकिल डिप्रेशन भी दुनिया की सबसे गर्म जगहों में शामिल है। यहां कई ज्वालामुखी और गीजर हैं, जिनसे लगातार जहरीली गैस, लावा और आग निकलती रहती है। इन्हीं की वजह से यहां रहना तो क्या जाने के बारे में भी नहीं सोचा जा सकता। बहुत से लोग डानाकिल डिप्रेशन को धरती पर मौजूद 'नर्क का द्वार' भी मानते हैं। यहां साल भर औसत तापमान 34।4 डिग्री सेल्सियस रहता है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story