×

यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप: बेटी की आत्महत्या पर मां ने उठाये ये सवाल

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी लेखपाल दबंग हैं और उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस में पहुंच के चलते पहले उनका केस नहीं दर्ज हुआ, बाद में कोर्ट के आर्डर पर मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

SK Gautam
Published on: 8 Jan 2020 8:53 AM GMT
यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप: बेटी की आत्महत्या पर मां ने उठाये ये सवाल
X

बाराबंकी: करीब चार महीने पहले एलएलबी की एक छात्रा ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। कल अचानक छात्रा का शव कमरे में फांसी से लटकता मिला। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए दुष्कर्म आरोपियों पर प्रताड़ना के आरोप से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी लेखपाल दबंग हैं और उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

मृतका की मां पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था

पुलिस में पहुंच के चलते पहले उनका केस नहीं दर्ज हुआ, बाद में कोर्ट के आर्डर पर मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। हालांकि इस मामले पर बाराबंकी पुलिस का कहना है कि पहले मृतका की मां पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी पेशबंदी में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेकिन अभी तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं।

[playlist type="video" ids="496428"]

ये भी देखें: सूर्योदय से पहले! चारों दरिंदों को ऐसे होगी फांसी, मौजूद रहेंगे ये-ये लोग

मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती बाराबंकी के एक लॉ कालेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ एक वकील के यहां प्रैक्टिस भी करती थी। वह अपनी मौसी के यहां पिछले आठ महीने से रह रही थी। कल सुबह छात्रा का कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने ने कमरे में झांक कर देखा तो उसका शव डुपट्टे से लटका हुआ था।

शिवपल्टन और लेखपाल शिवकुमार ने रेप किया था

मृतका की मां का आरोप है कि कालेज से लौटने के दौरान शिवपल्टन और लेखपाल शिवकुमार ने रेप किया था। आरोपी लेखपाल दबंग हैं और उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस में पहुंच के चलते पहले उनका केस नहीं दर्ज हुआ, बाद में कोर्ट के आर्डर पर मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी सुलह के लिए लगातार युवती पर दबाव बना रहे थे। आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर एलएलबी की छात्रा ने खुदकुशी की है।

ये भी देखें: अमेरिका-ईराक जंग: सहमी दुनिया, तो इन देशों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया…

[playlist type="video" ids="496444"]

सुलह करने का दिया था दबाव

इस मामले पर एडवोकेट हरीष कुमार मिश्रा ने बताया कि दो सितंबर को छात्रा अपने घर टिकैतनगर जा रही थी। जब वह बस के इंतजार में खड़ी थी उसी समय शिव कुमार और शिव पल्टन अपनी गाड़ी से आये और लड़की को लिफ्ट देकर घर ले जाने की बात कही। लेकिन घर न ले जाकर रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की। उसके बाद कोर्ट में केस किया। लेकिन तभी आरोपियों ने सांठगांठ करके उल्टा लड़की पर ही जालसाजी का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करा दी और सुलह का दबाव बनाने लगे। उसी दबाव के चलते लड़की ने सुसाइड कर लिया।

वहीं बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम से पहले एक लिखित तहरीर दी थी उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है और उन्हें किसी पर शक नहीं है। लेकिन उसके बाद फिर मृतका की मां ने तहरीर दी कि दुष्कर्म आरोपी उनकी लड़की को परेशान कर रहे थे। जिसके चलते उसने फांसी लगा ली।

ये भी देखें: फिर विवादों में दीपिका: होगा करोड़ों का घाटा, अब खतरे में इनकी ये फिल्म

एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि दो लोगों ने मृतका और उसकी मां पर एक गाड़ी के फाइनेंस को लेकर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी पेशबंदी में मृतका की मां ने उन्हीं लोगों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि अभी तक की जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। आगे जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story