×

दो हत्याओं से फैली सनसनी, एक की गोली मार, तो दूसरे की गला रेतकर हत्या

जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में बीती रात्रि को दो थाना क्षेत्र में घटित हत्या की घटनाओं ने जिले की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 14 Jan 2020 3:51 PM GMT
दो हत्याओं से फैली सनसनी, एक की गोली मार, तो दूसरे की गला रेतकर हत्या
X

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में सरकार की सख्ती के बावजूद अपराधियों के मन में भय नहीं है। वह आए दिन हत्या और लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में बीती रात्रि को दो थाना क्षेत्र में घटित हत्या की घटनाओं ने जिले की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है।

थाना चंदवक क्षेत्र में स्थित छोटकी कोइलारी गांव के निवासी 30 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह की गला काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार इस घटना में कोइलारी गांव के रबी सिंह एवं अमरहा गांव के सोनम राजभर तथा संदीप राजभर ने 3 लाख रुपए के लेन देन को लेकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिटी अनिल पाण्डेय ने कहा है कि सुरेन्द्र सिंह के पिता अजय सिंह ने पहले गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसी आधार पर छान बीन कर रही थी तो सुरेन्द्र सिंह की लाश बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान में आर्मी चीफ बाजवा ने PM इमरान का किया तख्तापलट! ये है बड़ा सबूत

दूसरी घटना केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुलिस चौकी के बम्बावन गांव के बगेरवा पुरवा की है। यहां पर भाजपा कार्यकर्ता के घर तेरहवीं में शामिल होने केराकत आए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता के भाई लेखपाल की पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बीती रात को भाजपा कार्यकर्ता बगेरवा पुरवा निवासी राजेंद्र प्रजापति के पिता की तेरहवीं थी। जिसमें रिश्तेदार मित्रों के साथ आसपास गांवों के लोग भी इकट्ठा हुए थे। राजेंद्र से मित्रता होने के चलते में आजमगढ़ के हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष अशोक प्रजापति निवासी देवगांव आजमगढ़ अपने तीन अन्य भाइयों के साथ आये हुए थे।

यह भी पढ़ें...ईरानी लड़ाकू महिलाएं: अमेरिका भी लड़ने से पहले सोचेगा 10 बार

इसी कार्यक्रम में उनसे रंजिश रखने वाले श्लोक यादव गोपलापुर थाना देवगांव भी आए हुए थे। भोजन करने के बाद जब सभी लोग जाने लगे तो उसी दौरान श्लोक यादव ने पुरानी रंजिश से खुन्नस खाकर अशोक प्रजापति को लक्ष्य करके गोली चला दी। आगे होने की वजह से वह बच गए लेकिन उनके पीछे छोटे भाई 30 वर्षीय अनिल प्रजापति को गोली लग गई।

यह भी पढ़ें...ईरानी लड़ाकू महिलाएं: अमेरिका भी लड़ने से पहले सोचेगा 10 बार

गोली आवाज सुनकर तेरहवीं में शामिल होने आये ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में निजी वाहन से लोग अनिल को लेकर वाराणसी अस्पताल ले गये जहां पर चिकित्सक ने घायल अनिल को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल बिंद कुमार और थानागद्दी चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश राय भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल प्रजापति पेशे से लेखपाल रहा। जो चेंवार आजमगढ़ में पोस्टेड था। भाई की तहरीर पर पुलिस ने श्लोक यादव निवासी गोपालपुर थाना देवगांव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story