×

महिला सशक्तीकरण को लेकर यूपी के पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, कही ऐसी बात

पूर्व राज्य मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता संगीता यादव ने महिला सशक्तीकरण के अवसर पर समाज से दहेज रूपी दानव को मिटाने का संकल्प लेते हुए बहन बेटियों से इस...

Deepak Raj
Published on: 8 March 2020 1:01 PM GMT
महिला सशक्तीकरण को लेकर यूपी के पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, कही ऐसी बात
X

जौनपुर। पूर्व राज्य मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता संगीता यादव ने महिला सशक्तीकरण के अवसर पर समाज से दहेज रूपी दानव को मिटाने का संकल्प लेते हुए बहन बेटियों से इस अभियान में साथ देने की अपील किया है। समाज में व्याप्त दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करने निकली संगीता यादव यहाँ मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आज समाज में बहन बेटियों का उत्पीड़न दहेज के लिए किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-केंद्र सरकार का दावा, मोदी राज में नहीं हुआ एक भी बम धमाका

बेटियों को दहेज के दरिन्दों द्वारा जलाया जाता है। यह कुरीति समाज में बहन बेटियों के लिए एक गम्भीर समस्या बन चुकी है। इससे निजात पाने के लिए अब संघर्ष करना पड़ेगा। महिला सशक्तिकरण के अवसर पर हमनें इसके खिलाफ आन्दोलन चलाने का संकल्प लिया है।

महिला समाज को इस कुरीति के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है

पूर्व मंत्री ने कहा कि आज समूचे महिला समाज को इस कुरीति के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है तभी बेटियों को समाज में न्याय मिल सकेगा। साथ यह भी कहा कि आज समाज में बहन बेटियों के साथ दहेज के अलावा बलात्कार एवं प्रताड़ना जैसी जघन्य अपराधिक घटनाएं हो रही है।

लेकिन किसी भी स्तर पर इसके खिलाफ आवाज उठाने का काम किसी भी राजनैतिक दल अथवा समाजिक संगठन के द्वारा नहीं किया जा रहा है। इसीलिए आह्वान किया है कि महिला को अपने हितों की लड़ाई लड़ने के लिए खुद आगे आना होगा।

महिला के अपने साथ हो रहे जुर्म का विरोध करना होगा

किसी भी महिला के साथ हो रहे जुर्म का विरोध उसके पड़ोस के लोगों द्वारा नहीं किया जाता है, क्या इसके विरोध के लिए अपनी बहन बेटियों के साथ घटना होने का इन्तजार किया जा रहा है। इसका विरोध न होने के कारण दहेज लोभियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

महिला को देवी दुर्गा कहा जाता है इसी की शादी एवं घर बसाने की बात होती है तो बेटियों के पिता माता का शोषण किया जाता है। दहेज न मिलने पर बेटियों को जला कर मार दिया जाता है। यह कुरीति समाज के अमीर गरीब सभी व्याप्त हो गयी है।

ये भी पढ़ें-मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी, देश छोड़कर भागे इस घोटालेबाज को लाया गया भारत

एक बेटी की शादी के लिए गरीब मां-बाप अपनी चल एवं अचल संपत्ति को बेचने को मजबूर हो जाते है। इसके बाद रोटी के लिए दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो जाते है। पूर्व मंत्री का मानना है कि नारी जगत जननी सृष्टि की संरचना में इसकी भूमिका अति महत्वपूर्ण है इसके बाद भी इसका उत्पीड़न किया जाता है कितना दुखद है।

दहेज के खिलाफ जनान्दोलन जल्द ही पूरे देश

महिला के बगैर घरों को चलाना बेहद कठिन हो जाता है। आज इस कुरीति के खिलाफ आवाज अकेले उठाया है लेकिन विश्वास है कि जल्द ही इसके खिलाफ एक बड़ा कारवां खड़ा कर दिया जायेगा महिला सशक्तिकरण के दिवस पर शुरू किया गया दहेज के खिलाफ जनान्दोलन जल्द ही पूरे देश में महिलाओं की आवाज बनेगा।

संगीता यादव ने बताया कि इस अभियान को गति देने के लिए हमारा संगठन गांव से लेकर प्राथमिक विद्यालयो में तेजी के साथ जन जागरण चलाने जा रहा है। ताकि महिलाओं में जागरूकता पैदा किया जा सके। इसे एक जिले तक सीमित रखने के बजाय पूरे देश में दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठायी जायेगी।

बेटियां हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कन्धे से कंधा मिला कर चल रही है

दहेज रूपी दानव को रोकने के लिए उसके खिलाफ सरकार ने कानून तो बनाए गये लेकिन उसके अनुपालन में खासी लापरवाहियां बरती गयी है जिसका परिणाम आज सामने है। आज बेटियां हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कन्धे से कंधा मिला कर चल रही है फिर इनके साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-केंद्र सरकार का दावा, मोदी राज में नहीं हुआ एक भी बम धमाका

यादव ने कहा कि दहेज रूपी दानव से लड़ने के लिए जल्द ही महिलाओं की टीम जिला से लेकर प्रदेश तक गठित कर लिया जायेगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि महिलाओं के सम्मान एवं हितो के लिए बनाया जाने वाला संगठन पूर्णतः गैर राजनैतिक रहेगा।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story