×

Hardoi News: यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, जानिए कौन बना हरदोई का अध्यक्ष

Hardoi News: चुनाव में संडीला नगर की समाजसेवी व शिक्षाविद डॉ. विभा सिंह को हरदोई एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया। बताते चलें कि खेल मंत्रालय द्वारा प्रदेश में लगातार मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 12 April 2023 3:39 PM GMT
Hardoi News: यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, जानिए कौन बना हरदोई का अध्यक्ष
X
Dr. Vibha Singh (Pic: Newstrack)

Hardoi News: यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन का गोमती नगर स्थित एक होटल में वार्षिक चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ। चुनाव में संडीला नगर की समाजसेवी व शिक्षाविद डॉ. विभा सिंह को हरदोई एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया। बताते चलें कि खेल मंत्रालय द्वारा प्रदेश में लगातार मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभी हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की ताइक्वांडो एसोसिएशन में 51 फीसदी महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य की थी।

ये निर्वाचित हुए संगठन के पदाधिकारी

एसोसिएशन के चुनाव में डॉ. विभा सिंह को हरदोई ताइक्वांडो का अध्यक्ष चुनने के अलावा रूद्र विवेक को जनपद का सचिव बनाया गया। चुनाव में शैलेंद्र सिंह शैलू को प्रदेश का अध्यक्ष व राजकुमार कश्यप को सचिव बनाया गया। डॉ. विभा सिंह ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से जनपद में महिलाओं व छात्रों को आत्मसुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक कर रही हैं। कई स्थानों पर वह समय-समय पर ताइक्वांडो शिविरों का आयोजन करती हैं। जिसके माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित किया जाता है।

ताइक्वांडो के प्रति करेंगी जागरूक

उन्होंने बताया कि संगठन से यह नई जिम्मेदारी मिलने से वह प्रत्येक स्कूल में छात्राओं को ताइक्वांडो के प्रति जागरूक करेंगी। उनका कहना है कि आत्मरक्षा आज के वक्त की पहली जरूरत है। इसमें ताइक्वांडो काफी सहायक साबित हो सकता है। जनपद में काफी प्रतिभाएं पहले से मौजूद हैं। बस जरूरत उन्हें निखारने, प्रशिक्षित करने और सही मंच उपलब्ध कराने की है। ऐसा होने पर वो देश के स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। कुछ ऐसी प्रतिभाएं भी हो सकती हैं जो विश्व में भारत का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जल्द ही तहसील के कई थानों में तैनात महिला व पुरुष कांस्टेबल को भी ताइक्वांडो की ट्रेनिंग दी जाएगी। डॉ. सिंह के अध्यक्ष बनने पर क्षेत्रीय सहित गणमान्य लोगों ने उनको शुभकामनाएं दीं।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story