×

Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैफिक के सिपाही का बूथ में लटका मिला शव, मचा हड़कंप

Hardoi News: ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा मामले की जानकारी शहर कोतवाली पुलिस के साथ उच्च अधिकारियों को दी गई।

Pulkit Sharma
Published on: 12 April 2023 12:27 PM GMT
Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैफिक के सिपाही का बूथ में लटका मिला शव, मचा हड़कंप
X
Hardoi news (फोटो: सोशल मीडिया )

Hardoi News: सुबह पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। यह हड़कंप ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगा लेने से हुई मौत के बाद मच गया था।बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के सोल्ज़र बोर्ड चौराहे पर बने यातायात पुलिस के बूथ पर जब यातायात पुलिस के सिपाही पहुँचे तो उन्होंने देखा की एक सिपाही जिसका नाम अशोक यादव है वह बूथ के अंदर फाँसी पर लटका हुआ है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा मामले की जानकारी शहर कोतवाली पुलिस के साथ उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर शहर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ यातायात विनोद कुमार दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नपेंद्र,पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी पहुँच गए।पुलिस अधीक्षक ने सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन की व मामले की विस्तृत जाँच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया की आज सुबह सूचना मिली की सोल्ज़र बोर्ड चौराहे पर बने यातायात बूथ में एक ट्रैफिक के सिपाही अशोक यादव जनपद देवरिया द्वारा यातायात बूथ के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है।मृतक सिपाही के शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।सिपाही के परिजनों को सूचना कर दी गई है।मृतक सिपाही के परिजनों व साथी पुलिस कर्मियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।मृतक सिपाही के कमरें की भी जाँच की जाएगी जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

साथी सिपाहियों ने कहाँ व्यवहारिक था मृतक सिपाही

यातायात बूथ में फाँसी लगाकर आत्म हत्या करने वाले अशोक यादव के साथ कार्य करने वाले सिपाहियों ने बताया की अशोक कही व्यावहारिक था।वह अपने कार्य को बड़ी ही ईमानदारी व लगन से करता था।उसकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक रहती थी।आज अशोक जल्दी आ गया और उसके द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story