×

भाजपा नेता की सभा में हुआ कुछ ऐसा की बदलना पड़ा समय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां कहा कि हम राजनीति सरकार बनाने को नहीं देश बनाने को करते हैं। आज यहां दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने...

Deepak Raj
Published on: 22 Jan 2020 12:30 PM GMT
भाजपा नेता की सभा में हुआ कुछ ऐसा की बदलना पड़ा समय
X

मेरठ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां कहा कि हम राजनीति सरकार बनाने को नहीं देश बनाने को करते हैं। आज यहां दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने मैदान में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में पार्टी द्वारा आयोजित जनजागरण रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून हमने पिछली बार बनाया था लेकिन लागू नहीं हो पाया था, इस बार कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस कानून को अब हिन्दू मुस्लिम के नजरिए से देखा जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री धर्म से इतर न्याय की बात करते हैं। गांधी जी ने भी कहा था कि धर्म के आधार पर विभाजन नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जाएंगे CM उद्धव: संदय राउत

टुकड़े टुकड़े करने के नारे लगाए जा रहे हैं। सारी दुनिया भारत की ताकत स्वीकार कर रही है। हम धर्म मजहब की राजनीति करके स्वार्थ नहीं देखते।राजनाथ सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि क्या नागरिकों का रजिस्टर नहीं होना चाहिए? सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए डॉक्यूमेंट होना चाहिए या नहीं।

भारत ने अपने धर्म का पालन किया है- राजनाथ

रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यक जलालत कि जिंदगी जी रहे हैं। भारत ने अपने धर्म का पालन किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अनुच्‍छेद 370 को चुटकी बजाकर समाप्त कर दिया।

तय समय से काफी विलंब से आये राजनाथ सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि देर से आया हूं लेकिन दुरुस्त आया हूं। उन्होंने आगे कहा मेरठ की धरती ये क्रांतिकारियों की धरती है। शंखनाद यही से हुआ। बीजेपी इस धरती की अहमियत समझती है।

चुनावी घोषणा पत्र की तैयार की जिमेदारी मेरे कंधों पर थी

CAA को लेकर फैली भ्रान्तियों को दूर करने के लिए जनसंपर्क करते राजनाथ सिंह

पीएम मोदी ने अपनी सार्वजनिक सभाओं का शुभारंभ क्रांतिकारियों की धरती से किया था। उन्होंने कहा 2014 और 2019 में सभा यही से शुरू हुई। कोई भी राजनीतिक पार्टी चुनाव में उतरती है तरह तरह के वादे करती है। 2019 में चुनावी घोषणा पत्र की तैयार की जिमेदारी मेरे कंधों पर थी।

सात महीनों में सभी वादे तेज़ी से पूरे कर रहे है। हिंदुस्तान की जनता को यकीन दिलाना चाहता हूं। हमारी पार्टी जो कहेगी उसे पूरा करेगी। हम जनता को दगा नही देना चाहते। हम दिलो को जीतकर राजनीति करना चाहते है। हमने किसानों के लिए कदम उठाए। मोहिद्दीपपुर और रमाला चीनी मिलों का जिक्र किया।

ये भी पढ़ें- खतरनाक वायरस भारत में देगा दस्तक! सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम

किसान भाइयों घबराने मत। जिस्म के पसीने की कमाई का एक एक पैसा देंगे। उन्होंने कहा कि 2022 समाप्त होते होते सभी को पक्की छत मुहैया हो जाएगी। 2024 समाप्त होते होते हर घर मे नल से जल पहुंचाएंगे। छह-छह हजार किसानों के खाते में डालने के काम पीएम मोदी ने किया।

जो जो वचन दिया पूरा करेंगे- राजनाथ

हमने आयुष्मान भारत योजना से लाभ मिला। जो जो वचन दिया पूरा करेंगे। 2022 समाप्त होते होते सभी को छत देंगे। इस बात की चिंता की किसानों के परिवारों की पीएम उज़्ज़वला योजना लाये। गैस का सिलेंडर पहुंचा दिए। 2024 समाप्त होते होते किसान के घर मे नलों से पानी नही पहुंच रहा है तो नल से जल पहुंचेंगे।

जम्मू कश्मीर की धारा 370 चुटकी बजाकर समाप्त कर दिया। शताब्दीनगर में सीएए और एनआरसी को लेकर आयोजित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली का समय अचानक से उस समय बदल देना पड़ा। जब रैली में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं जुट सकी। रैली में भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा एक लाख लोगों की भीड़ एकत्र होने का दावा किया गया था।

ये भी पढ़ें- संविधान पर उद्धव सरकार का बड़ा फैसला: अब स्कूलों में होगा प्रस्तावना का पाठ

रैली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को 12 बजे तक पहुंचना था। लेकिन 12 बजे तक रैली में कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी। भाजपा संगठन के तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी 12 बजे तक उस प्रकार की भीड़ जुटाने में नकाम साबित हुई है। जिसके दावे पिछले एक सप्ताह से किए जा रहे थे।

पश्चिम उप्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बेरुखी दिखी

मामले में पश्चिम उप्र के भाजपा जनप्रतिनिधियों के संसदीय क्षेत्रों से भी पार्टी कार्यकर्ताओं की बेरुखी दिखी। बता दें कि इस रैली में मेरठ और सहारनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयारी की जिम्मेदारी दी गई थी। दोनों मंडलों भाजपा के 7 सांसद 15 से अधिक विधायक, प्रदेश में चार मंत्री तीन एमएलसी होने के बावजूद भी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सभा में कुर्सियां खाली रह गई।

कुर्सियां खाली देख आयोजकों को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सभा का समय बदलना पड़ा। जिसके कारण अब सभा का समय दोपहर तीन से चार के बीच का रखा गया है। यह पहला मामला नहीं कि जब भाजपा नेताओं की सभाओं और रैलियों में भीड़ नहीं जुट पा रही है। इससे पहले भी भाजपा की अन्य रैलियों में लोगों की अपेक्षा अनुरूप भीड़ नहीं जुट सकी थी।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story