×

महामारी का असर: फीकी पड़ी ईद की रौनक, लोगों ने घरों में अदा की नमाज

आपको बता दें के आज ईद के त्योहार के अवसर पर उलेमा ने ईद की नमाज़ घर पर ही अदा करने की अपील पर पूरे मेरठ शहर में लोगों ने अपने घरों पर ही नमाज़ अदा की।

Aradhya Tripathi
Published on: 25 May 2020 7:16 AM GMT
महामारी का असर: फीकी पड़ी ईद की रौनक, लोगों ने घरों में अदा की नमाज
X

मेरठ: देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। उसी को देखते हुए आज देशभर में लॉक डाउन के दौरान मुस्लिम समाज के सबसे बड़े पर्व ईद-उल-फितर को सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार घर में ही नमाज पढ़कर मनाया गया। साथ ही आपको बता दें कि मेरठ कि जिस शाही ईदगाह में ईद के दिन लाखों की तादाद में लोग नमाज अदा करते थे। आज इस महामारी की वजह से महज चंद लोगों ने शाही ईदगाह में ईद की नमाज अदा की। साथ ही लोगों को संदेश दिया की इस महामारी में अपने घर में रहे सुरक्षित रहें साथ हो सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए जरूरत का सामान लेने ही बाहर जाएं।

लोगों ने घरों में अदा की ईद की नमाज

आपको बता दें के आज ईद के त्योहार के अवसर पर उलेमा ने ईद की नमाज़ घर पर ही अदा करने की अपील पर पूरे मेरठ शहर में लोगों ने अपने घरों पर ही नमाज़ अदा की। लेकिन मस्जिदों में चली आ रही परंपरा भी नहीं टूटी। हर मस्जिद में 2-4 लोगों ने मिल कर ईद की नमाज अदा की।

ये भी पढ़ें- मौलना साद पर बड़ी खबर, क्राइम ब्रांच ने 5 करीबियों के पासपोर्ट किए जब्त

शहर क़ारी शफीकुर्रहमान क़ासमी ने शाही ईदगाह में चंद आदमियों के साथ मिल कर ईद की नमाज़ अदा कराई और ईदगाह से ऑनलाइन तकरीर करते हुए कहा कि शाही ईदगाह में हमेशा शहर का सब से बड़ा मजमा लाखों की संख्या में नमाज़ अदा करता आ रहा है। लेकिन लॉक डाउन के चलते हमारी अपील पर लोगों ने साल के सब से अहम त्योहार को सादगी से मनाते हुए अपने घरों पर नमाज़ अदा की।

अदा किया लोगों का शुक्रिया

शहर क़ारी शफीकुर्रहमान क़ासमी ने कहा कि इस पर मैं तमाम लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। जिन्होंने अपनी और समाज की भलाई के लिए यह क़ुरबानी दी।

ये भी पढ़ें- नया खुलासा: इतने दिन के बाद संक्रमित से नहीं फैलता वायरस, ये है बड़ी वजह

नमाज़ के बाद शहर क़ारी ने कोरोना वायरस की बीमारी से छुटकारे और देश में अमन व अमान के लिए दुआ कराई इसी तरह कारी अफ्फान क़ासमी काज़ी ईदगाह लिसाडी़ ने चंद लोगों के साथ मिलकर ईदगाह लिसाडी़ में ईद की नमाज़ अदा कराई और शहर काज़ी जै़नुस् साजिदीन ने शाही जामा मस्जिद मेरठ में ईद की नमाज़ अदा कराई।

सादिक़ खान

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story