TRENDING TAGS :
IPS Transfer: आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कानपुर देहात, शामली और श्रावस्ती के हटाए गए एसपी
रविवार को फिर यूपी में तबादला एक्सप्रेस चली। इस बार 8 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया।
UP IPS Transfer
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में इन दिनों पुलिस महकमे में भारी फेरबदल चल रहा है। रविवार को एक बार फिर यूपी में तबादला एक्सप्रेस चली। इस बार आठ आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया। इस फेरबदल में कानपुर देहात, श्रावस्ती और शामली के पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है।
गृह विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस अधीक्षक शामली राम सेवक गौतम को पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। राम सेवक गौतम 2013 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्र को पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ बनाया गया है। अरविंद मिश्र 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
इसी तरह पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती के पद पर तैनात रहे घनश्याम को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ बनाया गया है। घनश्याम 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्रद्धा नरेंद्र पांडेय 2017 बैच की आईपीएस अफसर हैं।
पुलिस अधीक्षक एसएसएफ लखनऊ राहुल भाटी को पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती के पद का कार्यभार सौंपा गया है। राहुल भाटी 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर लाखन सिंह यादव को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ बनाया गया है। श्री यादव साल 2018 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इसी तरह पुलिस अधीक्षक बागपत नरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक शामली के पद का दायित्व सौंपा गया है। वहीं अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को यहीं पर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।


