×

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले जयंत चौधरी को जोरदार झटका, EC ने RLD से छीना राज्य स्तर पार्टी का दर्जा

UP Nikay Chunav 2023: भारत निर्वाचन आयोग ने जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) से यूपी से राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा छीन लिया है। जिसका असर नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 में देखने को मिल सकता है।

Aman Kumar Singh
Published on: 10 April 2023 10:57 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले जयंत चौधरी को जोरदार झटका, EC ने RLD से छीना राज्य स्तर पार्टी का दर्जा
X
जयंत चौधरी (Social Media)

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का शंखनाद हो चुका है। नगर निकाय चुनाव के मतदान और मतगणना की तिथियां भी आ चुकी हैं। प्रदेश के सभी राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से गोटियां सेट करने में जुटे हैं। इसी बीच सोमवार (10 अप्रैल) की शाम एक ऐसी खबर आई कि प्रदेश की एक पार्टी को जोरदार झटका लगा। केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने जयंत चौधरी (Jayant Chowdhary) की राष्ट्रीय लोक दल (RLD) से राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा छीन लिया। रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी के लिए यूपी निकाय चुनाव से पहले ये बड़ा झटका है।

राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के अलावा भारत चुनाव आयोग ने देश की कुछ अन्य पार्टियों का भी राज्य स्तर का दर्जा छीना है। यूं कहें तो जयंत चौधरी की पार्टी रालोद इकलौती पार्टी नहीं है जिससे ये दर्जा छिना है। बल्कि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (Chief Minister K. Chandrasekhar Rao) की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) की आंध्र प्रदेश में राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा छिन गया है। इसी तरह, पश्चिम बंगाल में रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (Revolutionary Socialist Party) से भी राज्य स्तर की पार्टी का तमगा छीन लिया गया है।

क्या जयंत को निकाय चुनाव में होगा नुकसान?

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) से राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा छिनने से जयंत चौधरी को आगामी निकाय चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में नुकसान हो सकता है। क्योंकि, यूपी की कोई भी पॉलिटिकल पार्टी हर कदम निकाय चुनाव और मिशन 2024 के मद्देनजर ही रख रही है। गौरतलब है कि, पश्चिमी यूपी में राष्ट्रीय लोक दल की अच्छी पकड़ है। रालोद को किसानों की पार्टी माना जाता है। जाटलैंड में RLD ने मजबूत पकड़ बना रखी है।

रालोद के 8 विधायक विधानसभा में

पिछले साल हुए यूपी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रालोद ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी थी। आरएलडी ने वेस्ट यूपी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 8 सीटें जीती थी। वर्तमान यूपी असेंबली में राष्ट्रीय लोकदल के 8 विधायक हैं। इनमें से राजपाल बालियान (Rajpal Baliyan) यूपी विधानसभा में विधानमंडल दल के नेता भी हैं।

जनता के दिल में जगह जरूर बनाई

जयंत चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल ने सपा के साथ गठबंधन कर 33 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। चुनाव के दौरान कहा जा रहा था कि जयंत और अखिलेश की जोड़ी कमाल कर सकती है। चुनाव प्रचार के दौरान भी दोनों युवा नेता ने एक साथ रैलियां और रोड शो किए। लेकिन, जयंत की पार्टी का प्रदर्शन बुरा भी नहीं रहा। सीट भले बहुत नहीं जीत पाई लेकिन, जनता के दिल में जगह जरूर बना ली।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story