×

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)
Assembly Election Results 2022: UP ELECTION UTTAR PRADESH CHUNAV BJP SP BSP RLD AIMIM APNA DAL
X

Assembly Election Results 2022: UP ELECTION UTTAR PRADESH CHUNAV BJP SP BSP RLD AIMIM APNA DAL

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 2:01 PM GMT

    छपरौली सीट रालोद के खाते में

    छपरौली विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी प्रोफेसर अजय कुमार ने 1,11,880 मत प्राप्त किए, जबकि दूसरे स्थान पर बीजेपी प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला ने 82,372 मत प्राप्त किए। कुल 29,508 वोटों से रालोद ने छपरौली में जीत हासिल की ।

  • 10 March 2022 1:58 PM GMT

    कौशांबी : विधानसभा मंझनपुर ( सुरक्षित) 252 में 36 वें राउंड की मतगणना पूरी

    -सपा के इंद्रजीत सरोज 23440 वोट से जीते।

    -सपा इंद्रजीत सरोज को 120913 वोट मिले।

    -बीजेपी के लाल बहादुर को 97473 वोट मिले।

  • 10 March 2022 1:56 PM GMT



  • 10 March 2022 1:53 PM GMT

    वाराणसी दक्षिणी: 25वें चक्र में अंतिम के बाद कुल प्राप्त मत

    नीलकंठ तिवारी - 99416

    किशन दीक्षित - 88697

    10719 EVM और 3 पोस्टल कुल 10722 से जीते

  • 10 March 2022 1:50 PM GMT

    सिराथू- काउंटिंग स्थल पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज। भाजपा के केशव मौर्य सपा की पल्लवी पटेल से पीछे चल रहे हैं। एक घंटे से अधिक समय से काउंटिंग रोकी गयी है। 

  • 10 March 2022 1:43 PM GMT

    मिर्जापुर: जिले की सभी 5 सीटों पर एनडीए ने दोहराया इतिहास

    मिर्जापुर: जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर एनडीए ने दोहराया इतिहास। सभी सीटों पर एनडीए का कब्जा बरकरार रहा। जिसमें तीन सीट मिर्जापुर नगर, चुनार और मड़िहान बीजेपी के खाते में रही। तो अपनादल (एस) ने छानबे और मझवां में निषाद पार्टी ने कब्जा जमाया।

    मिर्जापुर नगर सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी प्रत्याशी रत्नाकर मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंदी एसपी प्रत्याशी कैलाश चौरसिया को भारी मतों से हरा दिया। यहां तीसरे स्थान पर बसपा और चौथे पर कांग्रेस रही।

    चुनार सीट की बात करें, तो यहां की जनता ने अनुराग सिंह पर फिर भरोसा जताया। अनुराग ने एसपी गठबंधन के अपना दल (कमेरावादी) के उम्मीदवार डॉ. आर.एस. पटेल को हरा दिया। यहां तीसरे पर बीएसपी तो चौथे पर कांग्रेस रही।

    मड़िहान सीट से प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने बीएसपी उम्मीदवार नरेंद्र कुशवाहा को भारी मतों से हराकर सीट अपने कब्जे में कर ली। यहां से एसपी और अपना दल (कमेरावादी) तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

    मझवां सीट की बात करें, तो यहां से निषाद पार्टी के उम्मीदवार डॉ विनोद कुमार बिंद ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एसपी प्रत्याशी रोहित शुक्ला को हरा दिया। यहां बीएसपी तीसरे पर तो कांग्रेस चौथे नंबर पर रही।

    छानबे सुरक्षित सीट से अपना दल (एस) गढ़ बचाने में कामयाब रही। यहां राहुल कोल ने एसपी उम्मीदवार कीर्ति कोल को हराकर दोबारा विधायक बनने में कामयाबी हासिल की। यहां बीएसपी तीसरे तो कांग्रेस चौथे स्थान पर रही।

    साल 2017 के चुनाव में एनडीए को पांचों सीट हासिल हुई थी, जिसमें चार पर बीजेपी और एक पर अपना दल एस ने चुनाव जीता था।

  • 10 March 2022 1:33 PM GMT

    रामपुर जिले का अंतिम परिणाम :

    विधानसभा संख्या- 34

    स्वार विधानसभा सीट-

    अब्दुल्ला आजम खान -समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ने 1,26,162 मत किए। वो 61,103 मतों से विजयी हुए।

    दूर नंबर पर, हैदर अली उर्फ हमजा मियां- अपना दल (एस) कुल प्राप्त 65059 मत।

    विधानसभा संख्या- 35 चमरौआ

    इस सीट पर नसीर अहमद खान समाजवादी पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई। नसीर को कुल प्राप्त मत 10,0968 थे। इन्हें 34304 मतों से जीत मिली।

    दूसरे स्थान पर बीजेपी प्रत्याशी मोहन लोधी रहे। उन्हें कुल प्राप्त मत 66664 था।

    विधानसभा संख्या- 36 बिलासपुर

    पहले स्थान पर बीजेपी प्रत्याशी बल्देव सिंह औलख विजयी रहे। भाजपा उम्मीदवार को कुल प्राप्त मत 101998 था। उन्हें 307 मतों से जीत हासिल हुई।

    दूसरे स्थान पर सपा के अमरजीत सिंह रहे। उन्हें 10,1691 मत हासिल हुए।

    विधानसभा संख्या- 37, नगर रामपुर

    पहले स्थान पर सपा के पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता आजम खान रहे। आजम खान को कुल प्राप्त मत 130649 था। उन्होंने 55108 मतों से विजयी रहे।

    दूसरे स्थान पर बीजेपी के आकाश सक्सेना रहे उन्हें 75541 मत हासिल हुए।

    विधानसभा संख्या- 38 मिलक सीट (सुरक्षित)

    यहां पहले स्थान पर राजबाला रहीं। भाजपा सीट से उन्होंने 97,999 मत हासिल किए। 5812 मतों से विजयी हुए।

    दूसरे स्थान पर सपा के विजय सिंह रहे, उन्हें 92187 वोट मिले।

  • 10 March 2022 1:14 PM GMT

    बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र सपा के कविंद्र चौधरी करीब 23,000 मतों से विजयी हुए। 



  • 10 March 2022 1:12 PM GMT

    बुलंदशहर: 'फिर बुलडोजर चलेगा'

    बुलंदशहर की स्याना विधानसभा सीट से एक बार फिर जीतकर विधायक बने बीजेपी के देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा, कि 'इस बार भी योगी-मोदी की जीत हुई है। इस बार भी बुलडोजर चलेगा। स्याना में मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी लाने का काम करेंगे।'

  • 10 March 2022 1:10 PM GMT

    बागपत: मतगणना के दौरान बवाल, आंसू गैस के गोले दागे

    बागपत जिले में बागपत और बड़ौत विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होते ही बवाल मच गया। आरोप है, कि रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। इस पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान रालोद के कई कार्यकर्ता भी घायल हो गए। अहतियातन आस-पास के थानों से पुलिस फोर्स बुला लिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने रालोद के कुछ कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया।

    बताया जा रहा है, कि बागपत से बीजेपी प्रत्याशी विधायक योगेश धामा की जीत और रालोद प्रत्याशी अहमद हमीद की हार से नाराज रालोद कार्यकर्ता गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। कुछ ही देर में बड़ौत विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी विधायक के.पी.मलिक की जीत की घोषणा हुई। इसमें भी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया और हंगामा बढ़ा। जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। फिर आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story