×

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 1:03 PM GMT

    सीएम योगी- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक जीत

    यूपी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। इस दौरान सीएम ने कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

  • 10 March 2022 12:58 PM GMT

    योगी ने कहा- राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने दिया आशीर्वाद

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है। योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

  • 10 March 2022 12:43 PM GMT

    UP Election 2022 : करहल से अखिलेश यादव जीते

  • 10 March 2022 12:24 PM GMT

    सिराथू में 4 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं केशव प्रसाद मौर्य। काउंटिंग को रोका गया। 2 राउंड की काउंटिंग बाक़ी।

  • 10 March 2022 12:24 PM GMT

    बलिया से उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ला भी चुनाव हारे

  • 10 March 2022 12:24 PM GMT

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब तक बीजेपी के 10 मंत्री चुनाव हार चुके हैं।

  • 10 March 2022 12:23 PM GMT

    लखनऊ उत्तर सीट से नीरज बोरा ने जीत दर्ज की।



  • 10 March 2022 12:18 PM GMT

    बुलंदशहर: भाजपा के विजयी प्रत्याशी एक साथ जीत की खुशी जताते हुए



  • 10 March 2022 12:16 PM GMT

    अमेठी :जिले में सपा से महराजी प्रजापति चुनाव जीतीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह चुनाव हार गए।

  • 10 March 2022 12:15 PM GMT

    सोनभद्र: राबर्ट्सगंज की मतगणना पूरी भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे को 4548 मतों से मिली जीत। आधिकारिक घोषणा का हो रहा इंतजार।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story