Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 5:26 AM GMT

    कानपुर आर्य नगर पहला राउंड

    अमिताभ बाजपेई सपा 2614

    बीजेपी सुरेश अवस्थी 3719

    काँग्रेस प्रमोद जायसवाल 184

    बसपा आदित्य जायसवाल 95

  • 10 March 2022 5:26 AM GMT

    मल्हनी सीट पर JDU के प्रत्याशी धनंजय सिंह आगे

  • 10 March 2022 5:25 AM GMT

    सतीश महाना 16000 हजार वोटों से आगे 

  • 10 March 2022 5:25 AM GMT

    लखनऊ के सभी सीटों का हाल : 

    लखनऊ पूर्वी से BJP प्रत्याशी आशुतोष टंडन 2058 वोटो से आगे  

    लखनऊ कैंट से BJP प्रत्याशी ब्रजेश पाठक 1343 वोटो से आगे

    लखनऊ मध्य से BJP प्रत्याशी रजनीश गुप्ता 2094 वोट से आगे

    लखनऊ पश्चिम से BJP प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव 875 वोट से आगे

    बख्शी का तालाब से BJP प्रत्याशी योगेश शुक्ला 709 वोट से आगे

    लखनऊ उत्तरी से सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला 2205 वोटों से आगे

    सरोजिनी नगर से सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा 1106 वोटों से आगे

    मलिहाबाद से BJP प्रत्याशी जय देवी 1295 वोटों से आगे

    मोहनलालगंज से सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज 671 वोटो से आगे  

  • 10 March 2022 5:24 AM GMT

    भाजपा कार्यालय पहुंचे लक्ष्मीकांत वाजपेयी

    लखनऊ : भाजपा कार्यालय पहुंचे लक्ष्मीकांत वाजपेयी। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंदिर में टेका माथा। बीजेपी कार्यालय में बने मंदिर में उन्होंने मत्था टेका। समर्थकों का भाजपा कार्यालय में पहुंचना शुरू। 

  • 10 March 2022 5:22 AM GMT

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ी बढ़त

    उत्तर प्रदेश की गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ 16569 वोट, समाजवादी पार्टी से सुभावती शुक्ला 4290 वोट, कांग्रेस की चेतना पांडे 226 वोट, बसपा से ख्वाजा शमसुद्दीन 1042 वोट पर आगे हैं।

  • 10 March 2022 5:20 AM GMT

    रामपुर: आजम खान को बड़ी बढ़त

    उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खान 19 हजार से भी अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी के आकाश सक्सेना पीछे हैं।

  • 10 March 2022 5:19 AM GMT

    यूपी में सपा का आंकड़ा 100 के पार

    उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। आज सुबह 10.36 बजे तक बीजेपी 245 सीटों, समाजवादी पार्टी 119 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं, बसपा 5 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 10 March 2022 5:15 AM GMT

    विधानसभा मतगणना अपडेट 187 इसौली विधानसभा सीट

    पहला राउंड

    -भाजपा- 4952

    -सपा- 5210

    -बसपा- 3639

    -कांग्रेस 103

    सपा प्रत्याशी ताहिर खान 258 मतो से आगे

  • 10 March 2022 5:12 AM GMT

    ललितपुर:

    महरौनी-विधानसभा सीट- 227 पर दूसरे राउंड की मतगणना

    भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी को 8878 मत मिले 13318 कुल मत

    बसपा प्रत्याशी किरन रमेश खटीक को 2365 मत मिले 3623

    सपा प्रत्याशी रामविलास रजक को 3109 मत मिले कुल 4520

    कांग्रेस प्रत्याशी बृजलाल खाबरी को 173 मत मिले कुल 251

    5 राउंड तक कुल

    बीजेपी- 23,167

    समाजवादी पार्टी- 8259

    बहुजन समाज पार्टी- 6195

    कांग्रेस- 441

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story