Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 5:42 AM GMT

    राउंड 04: बुलंदशहर

    खुर्जा विधानसभा सीट पर भाजपा की मीनाक्षी सिंह 12827 मतों से बसपा प्रत्याशी विनोद प्रधान से आगे।

    भाजपा-20098

    बसपा-7271

    सपा गठबंधन-5284

    राउंड 05: बुलंदशहर

    सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर सपा-गठबंधन के राहुल यादव 3956 मतों से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीराज सिंह से आगे।

    भाजपा- 14037

    सपा गठबंधन-17993

    राउंड 04: बुलंदशहर

    खुर्जा विधानसभा सीट पर भाजपा की मीनाक्षी सिंह 12827 मतों से बसपा प्रत्याशी विनोद प्रधान से आगे।

    भाजपा-20098

    बसपा-7271

    सपा गठबंधन-5284

    राउंड 05: बुलंदशहर

    सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर सपा-गठबंधन के राहुल यादव 3956 मतों से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीराज सिंह से आगे।

    भाजपा- 14037

    सपा गठबंधन-17993

  • 10 March 2022 5:38 AM GMT

    अयोध्या: पांच में से चार सीटों पर बीजेपी को बढ़त

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या की कुल 5 सीटों में से 4 पर भाजपा आगे चल रही है। एक सीट पर सपा ने बढ़त बनाई हुई है। अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह 2600 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी पीछे हैं। 

  • 10 March 2022 5:37 AM GMT

    Election Results 2022 LIVE : यूपी रुझानों में बीजेपी फिर सरकार बनाने की ओर, गोरखपुर मंदिर में जश्न

  • 10 March 2022 5:34 AM GMT

    मथुरा में मांट विधानसभा के पहले राउंड का परिणाम आया सामने

    8 बार के विधायक व पूर्व मंत्री bsp प्रत्याशी श्याम सुंदर शर्मा भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी से 1320 मतों से पीछे ।

  • 10 March 2022 5:33 AM GMT

    सुल्तानपुर (जयसिंहपुर) सदर- 4 राउंड

    भाजपा 1587 से आगे।

    भाजपा-11776

    सपा-10189

    बसपा-4802

    कांग्रेस-444

  • 10 March 2022 5:32 AM GMT

    सिद्धार्थनगर:

    चौथे राउंड में डुमरियागंज विधानसभा से भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह आगे

    बांसी विधानसभा से जय प्रताप सिंह आगे

    शोहरतगढ़ विधानसभा से अपना दल के विनय वर्मा आगे

    कपिलवस्तु विधानसभा से सपा के विजय पासवान आगे

    इटवा विधानसभा से भाजपा के डॉ सतीश द्विवेदी आगे

  • 10 March 2022 5:31 AM GMT

    सपा प्रत्याशी रामहेत भारती ने किया मतगणना का बहिष्कार

    सीतापुर: सपा प्रत्याशी रामहेत भारती ने किया मतगणना का बहिष्कार। धरने पर बैठे सपा प्रत्याशी रामहेत भारती। ईवीएम से छेड़छाड़ का लगाया आरोप। बीजेपी प्रत्याशी सुरेश राही चल रहे हैं आगे।प्रेक्षक की निगरानी में हो रही मतगणना। EVM में कोई गड़बड़ी नहीं- DM

  • 10 March 2022 5:29 AM GMT

    पलिया विधानसभा: 4 चरण

    हरविंदर सिंह शाहनी बीजेपी 13239

    प्रितेंद्रर सिंह सपा 18643

    5404 सपा

    इसौली विधानसभा चौथे राउंड की मतगणना हुई पूर्ण

    भाजपा :- 7455

    सपा :- 7576

  • 10 March 2022 5:27 AM GMT

    राउंड 03: बुलंदशहर: सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदीप चौधरी 765 मतों से RLD गठबंधन प्रत्याशी हाजी यूनुस से आगे।

    भाजपा-9298

    सपा गठबंधन-8533

  • 10 March 2022 5:27 AM GMT

    राउंड 04

    बुलंदशहर: स्याना विधानसभा सीट पर भाजपा के देवेंद्र सिंह लोधी 5912 मतों से RLD गठबंधन प्रत्याशी दिलनवाज़ से आगे।

    भाजपा-9662

    सपा गठबंधन-3750

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story