Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 5:51 AM GMT

    अतरौलिया से निषाद पार्टी प्रत्याशी प्रशांत सिंह 1100 वोट से आगे

  • 10 March 2022 5:51 AM GMT

    चौरी चौरा से ई सरवन निषाद 3500 वोट से आगे

  • 10 March 2022 5:50 AM GMT

    सहारनपुर देहात से सपा के आशु मलिक आगे

    पूरनपुर से भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान आगे

    बांगरमऊ से बीजेपी प्रत्याशी श्रीकांत कटियार आगे

    छपरौली से आरएलडी प्रत्याशी अजय कुमार आगे

    मेरठ कैंट से भाजपा के अमित अग्रवाल आगे

    भिनगा से सपा की इंद्राणी वर्मा आगे चल रहीं

    गौरीगंज से सपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह आगे

    मोहान से बीजेपी के प्रत्याशी ब्रजेश रावत आगे

    बेहट में SP प्रत्याशी उमर अली खान आगे

    नकुड़ में सपा प्रत्याशी डॉ धर्म सिंह सैनी आगे

    रामपुर मनिहारन से भाजपा के देवेंद्र निम आगे

    सहारनपुर नगर में सपा के संजय गर्ग आगे

    सहारनपुर देहात में सपा के आशु मलिक आगे

    आगरा छावनी में बीजेपी के डॉ जीएस धर्मेश आगे

    उतरौला से भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा आगे

    बलरामपुर सदर से सपा प्रत्याशी जगराम पासवान आगे

    तिर्वा में भाजपा के कैलाश राजपूत आगे।

    कुंडा से राजा भैया 2280 मतों से आगे

    शिवपुर सीट से बीजेपी के अनिल राजभर आगे

    ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पीछे

    लखनऊ कैंट से BJP के बृजेश पाठक आगे

    चरथावल से बीजेपी प्रत्याशी सपना कश्यप आगे

    खतौली से बीजेपी प्रत्याशी विक्रम सैनी आगे

    बुढ़ाना से सपा प्रत्याशी राजपाल बालियान आगे

    पुरकाजी से बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद ऊंटवाल आगे

  • 10 March 2022 5:49 AM GMT

    नरैनी सीट

    ओममणि वर्मा (भाजपा)- 6311

    किरन वर्मा (सपा)- 5482

    गयाचरण दिनकर (बसपा)- 3429

    पवन देवी कोरी (कांग्रेस)- 142

  • 10 March 2022 5:48 AM GMT

    बांदा सदर सीट

    प्रकाश द्विवेदी (भाजपा)- 11088

    मंजुला विवेक सिंह (सपा)- 8001

    धीरज राजपूत (बसपा)- 3133

    लक्ष्मी गुप्ता (कांग्रेस)- 235


    बबेरू 233

    अजय पटेल (भाजपा)- 9885

    विशम्भर सिंह यादव (सपा)- 7380

    रामसेवक शुक्ला (बसपा)- 2820

    गजेंद्र पटेल (कांग्रेस)- 675

  • 10 March 2022 5:47 AM GMT

    भरथना

    राघवेंद्र कुमार सिंह सपा- 10696

    डॉ सिद्धार्थ शंकर भाजपा- 10394

    कमलेश अम्बेडकर बसपा- 10696

  • 10 March 2022 5:47 AM GMT

    जालौन: कालपी

    छोटे सिंह (भाजपा+निषाद)- 4100

    विनोद चतुर्वेदी (सपा) - 1911

    छुन्ना पाल (बसपा) - 3300

  • 10 March 2022 5:46 AM GMT

    इटावा की जसवंतनगर सीट 

    शिवपाल सिंह यादव सपा- 14717

    विवेक शाक्य भाजपा- 6146

    बीपी सिंह बसपा - 1570

    इटावा सदर सीट

    सर्वेश शाक्य सपा- 10331

    सरिता भदौरिया भाईपा- 8440

    कुलदीप गुप्ता बसपा- 4848

  • 10 March 2022 5:46 AM GMT

    फतेहपुर: तीसरा राउंड के बाद की स्थिति

    हुसैनगंज विधानसभा सीट

    सपा- ऊषा मौर्या- 9105

    भाजपा रणवेंद्र प्रताप धुन्नी सिंह- 8880

    बसपा फरीद अहमद- 1999

    कांग्रेस शिवाकांत तिवारी- 860

    नोटा- 197

    कुल मत- 21264

  • 10 March 2022 5:43 AM GMT

    सिराथू विधानसभा सीट पर केशव मौर्य 700 मतों से पीछे 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story