Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 6:13 AM GMT

    Election Results 2022 LIVE : उन्नाव, कन्नौज, नोएडा की सभी सीटों पर बीजेपी आगे।   

  • 10 March 2022 6:11 AM GMT

    भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जश्न। 









  • 10 March 2022 6:07 AM GMT

    योगी सरकार आने पर गोरखनाथ में जश्न ।









  • 10 March 2022 6:03 AM GMT

    गोरखपुर मंदिर में जश्न  



  • 10 March 2022 6:00 AM GMT

    राउण्ड:-6: हमीरपुर- 228 सदर विधानसभा

    1- मनोज प्रजापति (भाजपा):- 15666

    2- रामप्रकाश प्रजापति (समाजवादी पार्टी) :- 13477

    3- रामफूल निषाद (बहुजन समाज पार्टी) :- 9758

    4- राजकुमारी चंदेल (कॉंग्रेस पार्टी) :- 2619

  • 10 March 2022 5:59 AM GMT

    कादीपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजेश गौतम आगे, सपा पीछे।

    सुल्तानपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी विनोद सिंह आगे,सपा पीछे।

    लम्भुआ सीट से भाजपा प्रत्याशी सीताराम वर्मा आगे।,सपा पीछे।

    सदर सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजप्रासाद उपाध्याय आगे, सपा पीछे।

    इसौली से सपा प्रत्याशी ताहिर खान आगे, बीजेपी पीछे।

  • 10 March 2022 5:56 AM GMT

    सीएम योगी और बेबी रानी मौर्य आगे

    -आगरा ग्रामीण से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य पांचवें चरण में आगे चल रही हैं।

    -गोरखपुर शहर से बीजेपी प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20,000 मतों से आगे। अभी चौथे राउंड की मतगणना खत्म हुई है।

    -मऊ की घोसी से बीजेपी के विजय राजभर सपा के दारा चौहान से आगे चल रहे हैं।

    -सोनभद्र की ओबरा सीट से राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड आगे चल रहे हैं।

  • 10 March 2022 5:54 AM GMT

    आठ बार के विधायक व पूर्व मंत्री बसपा प्रत्याशी श्याम सुंदर शर्मा, भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी से 1320 मतों से पीछे ।

  • 10 March 2022 5:52 AM GMT

    सुल्तानपुर (जयसिंहपुर) सदर-4 राउंड-

    भाजपा-11776

    सपा-10189

    बसपा-4802

    कांग्रेस-444

  • 10 March 2022 5:51 AM GMT

    चौरी चौरा से तीसरे राउंड की गिनती के बाद 10000 वोट से ई. सरवन निषाद आगे

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story