TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 6:28 AM GMT

    सहारनपुर: नकुड़ विधानसभा

    आंठवा राउंड

    - बीजेपी (मुकेश चौ0) - 19707

    - सपा (धर्म सिंह) - 38863

    - बसपा (साहिल खान) - 12462

    - कांग्रेस (रणधीर सिंह) - 262

  • 10 March 2022 6:27 AM GMT

    सहारनपुर: नगर विधानसभा

    सातवा राउंड

    - बीजेपी (राजीव गुम्बर) - 10464

    - सपा (संजय गर्ग) - 51356

    - बसपा (मनीष अरोड़ा) - 443

    - कांग्रेस (सुखविंदर कौर) - 323

    संजय गर्ग 40892 से आगे

  • 10 March 2022 6:27 AM GMT

    सहारनपुर: गंगोह विधानसभा

    आंठवा राउंड

    - बीजेपी (कीरत चौ0) - 25212

    - सपा (इंद्रसैन) - 28993

    - बसपा (नोमान) - 13758

    - कांग्रेस (अशोक सैनी) - 364

  • 10 March 2022 6:25 AM GMT

    हंडिया विधानसभा सीट से बीजेपी गठबंधन प्रत्याशी प्रशांत सिंह आगे, सपा के हाकिम लाल दूसरे स्थान पर। 

  • 10 March 2022 6:24 AM GMT

    मिर्ज़ापुर: नगर विधानसभा

    छठवें चरण

    सपा-15235

    कांग्रेस- 670

    बीजेपी- 17743

    बसपा- 7787

    बीजेपी के रत्नाकर मिश्रा 2508 मत से आगे

  • 10 March 2022 6:23 AM GMT

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 11:54 बजे तक रुझानों में बीजेपी 261, सपा 127, बसपा 6 और कांग्रेस 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए। 

  • 10 March 2022 6:21 AM GMT

    झांसी जिला चुनाव रुझान

    झांसी- 8123 बीजेपी आगे

    बीजेपी- 13724

    एसपी- 5601


    बबीना सीट पर 8241 वोट से बीजेपी आगे

    बीजेपी- 18681

    एसपी- 10440

    मऊरानीपुर सीट से 7242 अपना दल आगे

    अपना दल- 20211

    एसपी- 12969

    गरौठा विधानसभा सीट से 7209 मतों से बीजेपी आगे

    बीजेपी- 26837

    एसपी- 19628

  • 10 March 2022 6:18 AM GMT

    जालौन: कालपी- 220

    8वां राउंड

    भाजपा ने बढ़ाई बढ़त।

    SP विनोद चतुर्वेदी 14,666

    BJP छोटे सिंह 15,388

    श्याम पाल बसपा 13,666

  • 10 March 2022 6:15 AM GMT

    शिवपुर में बीजेपी के अनिल राजभर को 22,717 वोट, अरविंद राजभर को 12333 मत 

  • 10 March 2022 6:14 AM GMT

    Election Results 2022 : मंत्री नीलकण्ठ तिवारी चौथे चक्र के बाद नीलकण्ठ 17065,  किशन 14753 वोट

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story