TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 7:05 AM GMT

    अलीगढ़ जिले की विधानसभा सीटों पर एक नजर :

    कोल विधान सभा सीट

    बीजेपी के अनिल पराशर पीछे 13761

    सपा के अज्जू को मिले 78727


    अलीगढ़ शहर विधानसभा सीट

    भाजपा की मुक्ता राजा आगे 40066

    सपा के जफर आलम को मिले 20945

    अतरौली विधान सभा

    भाजपा के संदीप सिंह आगे 25180

    सपा के वीरेश यादव को मिले 4953

  • 10 March 2022 7:04 AM GMT

    मिर्ज़ापुर: नगर विधानसभा, नौवां चरण

    सपा-22,552

    कांग्रेस- 958

    बीजेपी- 27,970

    बसपा- 10,698

    भाजपा के रत्नाकर मिश्र 5,365 से आगे

  • 10 March 2022 6:58 AM GMT

    सीतापुर: महमूदाबाद विधानसभा सीट से तीसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी की बढ़त। बीजेपी कैंडिडेट 2,000 वोट से आगे

  • 10 March 2022 6:56 AM GMT

    मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा

    दसवां चरण

    बसपा- 12593

    सपा- 21170

    कांग्रेस- 1743

    बीजेपी - 30536

    9 हजार वोट से बीजेपी गठबंधन के डॉ विनोद बिंद आगे

  • 10 March 2022 6:55 AM GMT

    कुशीनगर

    -खड्डा विधानसभा में भाजपा 20000 वोटों से आगे

    -फाजिलनगर में भाजपा 17000 वोटों से सपा से आगे

    -पडरौना में भाजपा 15000 से आगे

    -हाटा में भाजपा 18000 से आगे

    -कुशीनगर में भाजपा 7765 मतों से आगे

    -रामकोला 7वें राउंड में 19878 मत से आगे

  • 10 March 2022 6:54 AM GMT

    बांदा सदर-235 से बीजेपी के प्रकाश द्विवेदी को अब तक मिले 35350

    सपा से मंजुला सिंह को 26020 मत मिले

    बबेरू सीट संख्या- 233 से भाजपा के अजय पटेल को 28,824

    सपा विशंभर यादव 28,539

  • 10 March 2022 6:50 AM GMT

    सहारनपुर: बेहट विधानसभा

    ग्यारहवां राउंड

    1 - बीजेपी (नरेश सैनी) - 30229

    2 - सपा (उमर अली) - 53538

    3 - बसपा (रईश मलिक)  15849

    4 - कांग्रेस (पूनम काम्बोज) - 589

  • 10 March 2022 6:47 AM GMT



  • 10 March 2022 6:40 AM GMT

    चुनार विधानसभा सीट: सातवें चरण

    बीजेपी- 23,818

    बसपा-8,621

    कांग्रेस- 687

    अपना दल कमेरावादी- 12825

    बीजेपी के अनुराग सिंह आगे

  • 10 March 2022 6:32 AM GMT

    अयोध्या की सीटों का जानें हाल :

    अयोध्या विधानसभा सीट: बीजेपी प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता 10186  वोट से आगे, सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे पीछे। 

    रुधौली विधानसभा सीट: बीजेपी प्रत्याशी रामचंद्र यादव 4964 मतों से आगे, सपा प्रत्याशी आनंद सेन पीछे। 

    बीकापुर विधानसभा सीट: बीजेपी प्रत्याशी डॉ अमित सिंह चौहान 6872 मतों से  आगे, सपा प्रत्याशी फिरोज खान गब्बर पीछे

    गोसाईगंज विधानसभा सीट: सपा प्रत्याशी अभय सिंह 3007 मत से आगे, बीजेपी प्रत्याशी आरती तिवारी पीछे। 

    मिल्कीपुर विधानसभा सीट: सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद 966 मतों से आगे, बीजेपी प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा पीछे। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story